New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कश्मीर से दिल्ली दैनिक पार्सल ट्रेन सेवा

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कश्मीर घाटी (बड़गाम) से दिल्ली (आदर्श नगर) तक दैनिक पार्सल ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की। यह कदम जम्मू–कश्मीर के किसानों और कारीगरों के लिए एक आर्थिक व सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण पहल है, जो देशभर में उनके उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध कराएगा।

प्रमुख बिंदु

  • सेवा की शुरुआत - 12 सितंबर, 2025
  • रूट - बड़गाम (कश्मीर घाटी) से आदर्श नगर (दिल्ली) तक
  • स्वरूप - दैनिक समय-सारिणी आधारित पार्सल ट्रेन
  • उद्देश्य -
    • स्थानीय फल उत्पादकों (विशेषकर सेब उत्पादकों) को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ना।
    • कश्मीर के हस्तशिल्प व कला उत्पादों को देशभर में पहुँचाना।
    • पहली खेप - पहली पार्सल वैन में 23 मीट्रिक टन सेब भेजे गए।
  • पृष्ठभूमि -
    • हाल ही में जम्मू-श्रीनगर रेल लाइन पूर्ण रूप से चालू हुई है।
    • इससे कश्मीर घाटी का संपर्क भारत के अन्य हिस्सों से मजबूत हुआ।

महत्व

  • आर्थिक सशक्तिकरण - कश्मीर के किसानों और कारीगरों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
  • राष्ट्रीय एकीकरण - कश्मीर घाटी को भारत के विभिन्न राज्यों के बाजारों से जोड़ना।
  • निर्यात क्षमता में वृद्धि - कृषि व हस्तशिल्प उत्पादों की पहुँच बड़े शहरों तक बढ़ेगी।
  • लॉजिस्टिक सुधार - तेज़, सुरक्षित और नियमित परिवहन की सुविधा।
  • पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा - कश्मीर की पहचान सेब और हस्तशिल्प दोनों का प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर होगा।

प्रश्न. हाल ही में कश्मीर घाटी से दिल्ली तक दैनिक पार्सल ट्रेन सेवा किस केंद्रीय मंत्री ने शुरू की ?

(a) नितिन गडकरी

(b) अश्विनी वैष्णव

(c) हरदीप सिंह पुरी

(d) पियूष गोयल

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR