New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

युगांडा और मुंबई के मध्य सीधी एयरलाइंस सेवा प्रारंभ

प्रारम्भिक परीक्षा – युगांडा और भारत संबंध
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ

  • युगांडा एयरलाइंस ने 7 अक्टूबर, 2023 से युगांडा में मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और एंटेबे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने वाली अपनी सीधी सेवा की शुरुआत की।

Uganda-Mumbai

प्रमुख बिंदु 

  • युगांडा, पूर्वी अफ्रीका में एक लैंडलॉक देश है।
  • इस देश की सीमा पूर्व में केन्या, उत्तर में दक्षिण सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, दक्षिण-पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से लगती है।
  • युगांडा के दक्षिणी भाग में केन्या और तंजानिया के मध्य विक्टोरिया झील  स्थित है। 
  • युगांडा अफ्रीकी ग्रेट लेक्स क्षेत्र एवं नील नदी बेसिन में स्थित है। 
  • इसकी जनसंख्या लगभग 4.96 करोड़ है, जिनमें से लगभग 85 लाख युगांडा की राजधानी कंपाला में रहते हैं। 
  • यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, हालांकि संविधान के अनुसार किसी भी अन्य भाषा का उपयोग स्कूलों या अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के माध्यम के रूप में या विधायी, प्रशासनिक या न्यायिक उद्देश्यों के लिए कानून द्वारा निर्धारित किया जा सकता है। 
  • युगांडा का राष्ट्रीय खेल फुटबॉल है। युगांडा की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, जिसका उपनाम 'द क्रेन्स' है, को युगांडा फुटबॉल संघों के संघ द्वारा नियंत्रित किया जाता है। 
  • युगांडा में मगाहिंगा नेशनल पार्क और बिविंडी इंपेनेट्रेबल नेशनल पार्क स्थित है, जिसमें विश्व की आधे से अधिक पर्वतीय गोरिल्ला  आबादी रहती है।

युगांडा के बारे में विशेष तथ्य

  • युगांडा में विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है। 
  • युगांडा में 10 राष्ट्रीय उद्यान संरक्षित क्षेत्र हैं।
  • युगांडा में स्थित बिविंडी इंपेनेट्रेबल नेशनल पार्क और रवेंज़ोरी पर्वत राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।
  • लुप्तप्राय गोरिल्ला/ चिंपैंजी युगांडा के रवेंज़ोरी पर्वतीय क्षेत्र में पाए जाते हैं । 
  • विश्व की 10% से अधिक पक्षी प्रजातियाँ युगांडा में पाई जाती हैं।
  • युगांडा में विश्व की 6.8% तितली प्रजातियाँ पाई जाती हैं। 
  • देश का राष्ट्रीय पशु ग्रे क्राउन क्रेन है। यह पक्षी देश के झंडे पर चित्रित है।
  • युगांडा में ज्वालामुखी पर्वत माउंट एल्गॉन  स्थित है। 
  • युगांडा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा केला उत्पादक देश है। जो प्रतिवर्ष लगभग 11 मिलियन टन केले का उत्पादन करता है।
  • विश्व में केले का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है। भारत का वार्षिक केला उत्पादन लगभग  27,575,000 टन है।
  • भारत के केला उत्पादक राज्य -आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, यू.पी और म.प हैं।

भारत- युगांडा संबंध

  • भारत और युगांडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों, व्यापक आर्थिक और व्यापारिक हितों एवं प्रमुख द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संकेंद्रित दृष्टिकोण के रूप में देखा जाता है।
  • भारत और युगाण्डा के मध्य लगभग 1.3 बिलियन अमरीकी डालर की द्विपक्षीय व्यापारिक संधि हुई है,जो भारत को युगाण्डा में निवेशक देशों में अग्रणी स्थान दिलाती है।  

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न: निम्नलिखित में से विक्टोरिया झील किन देशों के मध्य स्थित है? 

  1. तंजानिया
  2. केन्या 
  3. युगांडा 

उपर्युक्त में से कितने सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: भारत और युगांडा के मध्य शुरू हुई एयरलाइंस सेवा से होने वाले लाभों की विवेचना कीजिये।

स्रोत : INE

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR