New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डॉ. अभिजात शेठ बने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नए अध्यक्ष

चर्चा में क्यों?

  • भारत सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने प्रसिद्ध कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. अभिजात शेठ को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

प्रमुख बिंदु :-

  • इन्होंने डॉ. सुरेश गंगाधर का स्थान लिया है, जिन्होंने खराब स्वास्थ्य के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था।

डॉ. सुरेश गंगाधर का इस्तीफा

  • डॉ. सुरेश गंगाधर ने अक्टूबर 2024 में स्वास्थ्य कारणों से भारत सरकार को अपना इस्तीफा सौंपा था। 
  • हालांकि, सरकार ने उन्हें तब तक पद पर बने रहने को कहा जब तक कि कोई उपयुक्त उत्तराधिकारी नियुक्त नहीं हो जाता।

कार्यकाल की अवधि

  • डॉ. अभिजात शेठ को पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, के लिए एनएमसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डॉ. अभिजात शेठ का परिचय

  • डॉ. शेठ एक विख्यात कार्डियोथोरेसिक सर्जन हैं।
  • वे वर्तमान में राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के अध्यक्ष हैं।
  • इसके अलावा, वे अपोलो अस्पताल, अहमदाबाद में चिकित्सा सेवाओं के निदेशक भी हैं।
  • इन्होंने भारत और यूनाइटेड किंगडम दोनों में चिकित्सा प्रैक्टिस की है।
  • इन्होंने प्रतिष्ठित चिकित्सा पत्रिकाओं में 20 से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं।

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS)

  • यह बोर्ड देश भर में स्नातकोत्तर और अति-विशिष्ट चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करता है, जैसे NEET-PG, NEET-SS आदि।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के बारे में

  • यह आयोग राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के अंतर्गत संसद द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
  • इसकी स्थापना 25 सितंबर 2020 को हुई थी।
  • यह भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) का स्थानापन्न निकाय है।
  • यह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

NMC के प्रमुख कार्य

  • भारत में चिकित्सा संस्थानों, चिकित्सा पेशेवरों और चिकित्सा अनुसंधान का नियमन।
  • चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय नीतियों का निर्माण।
  • चिकित्सा पेशेवरों द्वारा रोगी देखभाल में नैतिकता और आचरण से संबंधित दिशानिर्देशों का निर्माण।
  • निजी मेडिकल कॉलेजों में 50% सीटों की फीस और अन्य शुल्कों के लिए मानक निर्धारण।

प्रश्न :-हाल ही में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(a) डॉ. रणदीप गुलेरिया

(b) डॉ. एन. के. अरोड़ा

(c) डॉ. सुरेश गंगाधर

(d) डॉ. अभिजात शेठ

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR