New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अफगानिस्तान में आया भूकंप

प्रारंभिक परीक्षा –भूकंप
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और 3

संदर्भ

  • पश्चिमी अफगानिस्तान में 7 अक्टूबर 2023 को आए भूकंप के कई झटके महसूस किये गए।

प्रमुख बिंदु

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अफगानिस्तान का हेरात प्रांत भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
  • अफगानिस्तान के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 6.1 -6.3 की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया है।  
  • अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हेरात से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

भूकंप क्यों आते हैं ?

  • साधारण भाषा में भूकंप का अर्थ है- पृथ्वी का कंपन। यह एक प्राकृतिक घटना है। ऊर्जा के निकलने के कारण तरंगें उत्पन्न होती हैं, जो सभी दिशाओं में फैलकर भूकंप लाती हैं।
  • प्रायः भ्रंश के किनारे-किनारे ही ऊर्जा निकलती है। भूपर्पटी की शैलों में गहन दरारें ही भ्रंश होती हैं। 
  • भ्रंश के दोनों तरफ शैलें विपरीत दिशा में गति करती हैं। जहाँ ऊपर के शैलखंड दबाव डालते हैं, उनके आपस का घर्षण उन्हें परस्पर बाँधे रहता है। फिर भी, अलग होने की प्रवृत्ति के कारण एक समय पर घर्षण का प्रभाव कम हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप शैलखंड विकृत होकर अचानक एक दूसरे के विपरीत दिशा में सरक जाते हैं। 
  • इसके परिणामस्वरूप ऊर्जा निकलती है और ऊर्जा तरंगें सभी दिशाओं में गतिमान होती हैं। वह स्थान जहाँ से ऊर्जा निकलती है, भूकंप का उद्गम केन्द्र (Focus) कहलाता है। इसे अवकेंद्र (Hypocentre) भी कहा जाता है। 
    • ऊर्जा तरंगें अलग-अलग दिशाओं में चलती हुई पृथ्वी की सतह तक पहुँचती हैं। भूतल पर वह बिंदु जो उद्गम केंद्र के समीपतम होता है, अधिकेंद्र (Epicentre) कहलाता है। अधिकेंद्र पर ही सबसे पहले तरंगों को महसूस किया जाता है। अधिकेंद्र उद्गम केंद्र के ठीक ऊपर (90 डिग्री के कोण पर) होता है।

    भूकंप की तीव्रता मापने का पैमाना :

    • भूकंपों की तीव्रता का मापन वर्तमान समय में दो पैमानों के आधार पर किया जाता है- 1. मरकेली पैमाना  तथा 2. रिक्टर पैमाना
    • नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान में आये भूकंप की तीव्रता 6.1-6.3 थी।

    प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

    1.नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान में 4.2-4.7 की तीव्रता वाले भूकंप आये थे । 

    1. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हेरात प्रान्त से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। 
    2. अधिकेंद्र पर ही सबसे पहले भूकंपीय तरंगों को महसूस किया जाता है। 

    उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

    (a) केवल एक

    (b) केवल दो

    (c) सभी तीन

    (d) कोई भी नहीं

    उत्तर: (b)

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR