New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट पर भूकंप सेंसर

प्रारंभिक परीक्षा –  भूकंप सेंसर
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1,3

संदर्भ 

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार भूकंप के दौरान यात्रियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन मार्ग पर 28 भूकंप मापक यंत्र लगाए जाएंगे।

NHSRCL
rail

प्रमुख बिंदु 

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट जापानी शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों की तकनीकी पर आधारित है।
  • भूकंप मापक यंत्र की साइटों की संख्या 28 होगीं जिनमें से आठ महाराष्ट्र और 14 गुजरात में होंगे। 
  • शेष छः भूकंपमापी भूकंप-प्रवण क्षेत्रों - महाराष्ट्र में खेड़, रत्नागिरी, लातूर और पंगरी, और गुजरात में अडेसर और पुराने भुज में स्थापित किए जाएंगे।

 भूकंप पहचान प्रणाली/ भूकंप सेंसर

rail-emergency-break

  • प्रारंभिक भूकंप पहचान प्रणाली प्राथमिक तरंगों के माध्यम से पृथ्वी के भूकंप-प्रेरित झटकों का पता लगाएगी। 
  • यह मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) पर स्वचालित बिजली बंद करने में सक्षम होगी।
  •  बिजली बंद होते ही आपातकालीन ब्रेक सक्रिय हो जाएंगे और ट्रेनें रुक जाएंगी।
  • मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) में जहां पिछले 100 वर्षों में 5.5 तीव्रता से अधिक के जहाँ पर भूकंप आए हैं, उनका जापानी विशेषज्ञों द्वारा सर्वेक्षण किया गया।
  • ये भूकंपमापी भूकंप आते ही जमीन की गति का पता लगा लेते हैं और आसन्न झटके का संकेत देते हुए तेजी से अलर्ट जारी करते हैं।
  • इस प्रणाली की अवधारणा कैल्टेक भूकंपविज्ञानी टॉम हेटन द्वारा 1985 में तैयार की गई थी। 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर शेकअलर्ट जैसी उल्लेखनीय प्रणालियाँ इस सिद्धांत के आधार पर ही काम करती हैं।
  • ये भूकंप के केंद्र से इलेक्ट्रॉनिक अलर्ट लगभग तुरंत प्रसारित किया जा सकता है। 

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

bullet-train-project

  • मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन 508 किमी का सफर तीन घंटे में तय करेगी।
  • यह प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) कहलाता है।
  • मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी।
  • बुलेट ट्रेन का 7 किमी हिस्सा समुद्र के अंदर होगा।
  • कुल 92% यानी 468 किमी लंबा ट्रैक एलिवेटेड रहेगा।
  • बुलेट ट्रेन 70 हाईवे, 21 नदियां पार करेगी।
  • भारत में बुलेट ट्रेन परिचालन के बाद 15 देशों के एलीट क्लब में शामिल हो जाएगा, जिनके पास हाईस्पीड ट्रेन नेटवर्क है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1.  भारत का बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट जापानी शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों की तकनीक पर आधारित है।
  2. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 468 किमी लंबा ट्रैक एलिवेटेड है।
  3. बुलेट ट्रेन का 7 किमी हिस्सा समुद्र के अंदर होगा।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट क्या है? भारतीय परिवहन में बुलेट ट्रेन के महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR