New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय (ECOWAS)

प्रारंभिक परीक्षा- ECOWAS, अलायंस ऑफ साहेल स्टेट्स, साहेल क्षेत्र
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2, द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह

चर्चा में क्यों-

बुर्किना फासो, माली और नाइजर ने 28 जनवरी, 2024 को पश्चिम अफ्रीकी ब्लॉक ECOWAS से बाहर निकलने की घोषणा  की।

ECOWAS

मुख्य बिंदु-

  • वर्ष 2023 में नाइजर, वर्ष 2022 में बुर्किना फासो और वर्ष 2020 में माली में तख्तापलट हुआ।
  • इसके बाद इन तीनों को ECOWAS से निलंबित कर दिया गया था।
  • तीनों देश ECOWAS के संस्थापक सदस्य थे।
  • ECOWAS ने तीनों देशों से नागरिक शासन बहाल करने का आग्रह किया है।
  • ये तीनों देश ‘पश्चिम अफ्रीकी मौद्रिक संघ’ (UEMOA) के भी सदस्य हैं। 
  • UEMOA यूरो से जुड़ी पश्चिम अफ्रीका सीएफए फ्रैंक मुद्रा का उपयोग करता है।
  • ये तीनों देश साहेल क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
  • ये हाल के महीनों में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए "अलायंस ऑफ साहेल स्टेट्स" में शामिल हो गए हैं।

ECOWAS-

CEDEAO

  • ECOWAS को फ्रेंच में CEDEAO के नाम से जाना जाता है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष, 1975 में ‘लागोस संधि’ के तहत एक क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन के रूप की गई थी।
  • ECOWAS का उद्देश्य पश्चिम अफ्रीकी देशों के बीच आर्थिक एकीकरण, सहयोग और विकास को बढ़ावा देना है।
  • इसका सचिवालय अबूजा (नाइजीरिया) में है।
  • ECOWAS के सदस्य देश- बेनिन, बुर्किना फासो, केप वर्डे, कोटे डी आइवर, गाम्बिया, घाना, गिनी, गिनी बिसाऊ, लाइबेरिया, माली, नाइजर, नाइजीरिया, सिएरा लियोन, सेनेगल और टोगो। 
  • बुर्किना फासो, माली और नाइजर के इस संगठन से बाहर निकलने बाद अब सदस्यों की संख्या 12 रह गई है। 

ECOWAS से बाहर निकलने की प्रक्रिया-

  • ECOWAS संधि के अनुसार, पीछे हटने के इच्छुक सदस्य राज्यों को एक वर्ष पहले लिखित सूचना देनी होगी, और उस वर्ष के दौरान इसके प्रावधानों का पालन करना जारी रखना होगा। 
  • ECOWAS को अभी बुर्किना फासो, माली और नाइजर के बाहर निकलने के बारे में अभी तक कोई औपचारिक अधिसूचना नहीं मिली है।

अलायंस ऑफ साहेल स्टेट्स-

  • सितंबर, 2023 में माली, बुर्किना फासो और नाइजर के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने माली की राजधानी ‘बमाको’ में पारस्परिक रक्षा समझौते की घोषणा की। 
  • इसके पश्चात अलायंस ऑफ साहेल स्टेट्स अस्तित्व में आया।
  • इसमें पांच देश शामिल हैं- माली, बुर्किना फासो, नाइजर, मॉरिटानिया, चाड।
  • यह इन देशों के बीच पारस्परिक रक्षा और सहायता के लिये एक रूपरेखा प्रदान करता है।

साहेल क्षेत्र-

  • यह पश्चिमी और उत्तर-मध्य अफ्रीका का अर्धशुष्क क्षेत्र है, जो सेनेगल से पूर्व की ओर सूडान तक फैला हुआ है । 
  • यह उत्तर में सहारा रेगिस्तान और दक्षिण में आर्द्र सवाना की बेल्ट के बीच एक संक्रमणकालीन क्षेत्र बनाता है। 
  • यह उत्तरी सेनेगल, दक्षिणी मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, दक्षिणी नाइजर, उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया , दक्षिण-मध्य चाड और सूडान तक फैला है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- ECOWAS के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 

  1. इसकी स्थापना वर्ष, 1975 में ‘लागोस संधि’ के तहत की गई थी।
  2. यह एक क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है। 
  3. हाल ही में बुर्किना फासो, माली और नाइजर ने इस संगठन से बाहर निकलने की घोषणा की है।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में बुर्किना फासो, माली और नाइजर ने ECOWAS से बाहर निकलने की घोषणा की है। इसका पश्चिम अफ़्रीकी भू- राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ेगा? विवेचना कीजिए।

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR
    X