New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एरिवान एनोमलस ब्लू

(प्रारंभिक परीक्षा: पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन)

संदर्भ

आर्मेनिया ने जैविक विविधता पर सम्मेलन (COP 17) के लिए अपना नया लोगो पेश किया है। इस लोगो में एरिवान एनोमलस ब्लू तितली को मुख्य आकर्षण के रूप में दिखाया गया है। 

एरिवान एनोमलस ब्लू के बारे में

  • पॉलीओम्मैटस एरिवानेंस को आमतौर पर एरिवान एनोमलस ब्लू कहा जाता है, जोकि एक नीली तितली की प्रजाति है। यह केवल येरेवन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में ही पाई जाती है। 
  • यह तितली वर्ष में केवल एक बार प्रजनन करती है और ऊँचाई के अनुसार जून के मध्य से जुलाई के मध्य तक सक्रिय रहती है। 

प्राकृतिक आवास

  • यह प्रजाति आर्मेनिया के चूनेदार घास के मैदानों में पाई जाती है किंतु इसका मेजबान पौधा अभी तक ज्ञात नहीं है। 
  • यह दक्षिणी ट्रांसकाकेशिया के क्षेत्रों में ही मिलती है और 1200 से 2200 मीटर की ऊंचाई पर देखी जाती है। 
  • वर्तमान में यह प्रजाति वैश्विक एवं यूरोपीय रेड लिस्ट में शामिल नहीं है। 

जैविक विविधता सम्मेलन

  • यह सम्मेलन प्रकृति संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के क्षेत्र में सबसे व्यापक व बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है। 
  • इसे 1992 में रियो डी जनेरियो में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन में हस्ताक्षर के लिए खोला गया था। अब इसमें 196 पक्ष शामिल हैं। 

संगठन एवं संचालन

  • जैव विविधता सम्मेलन का सर्वोच्च शासी निकाय ‘पार्टियों का सम्मेलन (COP)’ है। 
  • सी.ओ.पी. के अंतर्गत सभी सदस्य देश हर दो वर्ष में बैठक कर जैव विविधता से संबंधित  प्रगति की समीक्षा करते हैं, प्राथमिकताएँ तय करते हैं और आगामी कार्य योजनाओं के लिए प्रतिबद्धता जताते हैं। 
  • इसका सचिवालय कनाडा के मॉन्ट्रियल में स्थित है। 

सम्मेलन के उद्देश्य

  • जैविक विविधता का संरक्षण
  • जैविक विविधता का सतत उपयोग
  • आनुवंशिक संसाधनों से होने वाले लाभों का न्यायपूर्ण और समान वितरण
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR