New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

EU ने भारतीय रोसनेफ्ट रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाया

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में, यूरोपीय संघ (EU) ने रूस की यूक्रेन के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई के जवाब में लगाए गए प्रतिबंधों की 18वीं श्रृंखला के तहत भारत की नायरा एनर्जी लिमिटेड पर प्रत्यक्ष प्रतिबंध लगाया है। 

प्रमुख बिंदु:

  • रूस पर EU का 18वां प्रतिबंध पैकेज:
    • यूक्रेन युद्ध के दो वर्ष पूरे होने के बाद यूरोपीय संघ ने प्रतिबंधों की नई श्रृंखला में न केवल रूसी कंपनियों को निशाना बनाया है,
    • बल्कि उन विदेशी संस्थानों पर भी कार्रवाई की है, जो रूस की अर्थव्यवस्था को अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देते हैं।
  • नायरा एनर्जी लिमिटेड पर प्रतिबंध:
    • यह रिफाइनरी भारत में कार्यरत है, लेकिन रूस की सरकारी कंपनी रोसनेफ्ट द्वारा नियंत्रित है। 
    • EU का मानना है कि यह कंपनी रूस के आर्थिक हितों की पूर्ति में सहायक है।
  • रूसी तेल की मूल्य सीमा में कटौती:
    • यूरोपीय संघ ने रूसी तेल पर मूल्य सीमा को और कम कर दिया है ताकि उसकी विदेशी मुद्रा आय में कटौती हो सके और यूक्रेन युद्ध के लिए संसाधन सीमित किए जा सकें।
  • भारत और रूस के ऊर्जा संबंध:
    • भारत, रूस से कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा आयातक बन गया है। यूक्रेन युद्ध के बाद, भारत को रियायती दरों पर रूसी कच्चा तेल मिला है, जिससे देश की ऊर्जा लागत नियंत्रित हुई है।
  • यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका की भूमिका:
    • यूनाइटेड किंगडम ने संकेत दिया है कि वह भी रूस पर अपने स्तर पर प्रतिबंध लगाएगा। अमेरिका इस नए प्रतिबंध पैकेज में शामिल नहीं है, 
    • लेकिन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि रूस 50 दिनों में यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं करता, तो वह रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ या प्रतिबंध लगा सकते हैं। 

नायरा एनर्जी लिमिटेड:  

  • पहले का नाम: एस्सार ऑयल लिमिटेड
  • स्थापना वर्ष: 2008
  • स्थान: वाडिनार, कच्छ की खाड़ी के पास, गुजरात
  • विशेषता:
    • भारत की दूसरी सबसे बड़ी एकल-स्थल रिफाइनरी (पहली - रिलायंस, जामनगर)
    • रिफाइनिंग क्षमता: लगभग 25 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA)
    • एशिया की दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी
  • पेट्रोल पंप नेटवर्क: देशभर में लगभग 67,500 पेट्रोल पंप संचालित करती है।
  • स्वामित्व संरचना:
    • रोसनेफ्ट (रूस): 49.13% हिस्सेदारी
    • केसानी एंटरप्राइजेज: 49.13% हिस्सेदारी
    • केसानी का स्वामित्व यूनाइटेड कैपिटल पार्टनर्स (UCP) और हारा कैपिटल सरल के पास है
    • हारा कैपिटल सरल, मारेटेरा ग्रुप होल्डिंग (पूर्व में जेनेरा ग्रुप) की सहायक कंपनी है 

यूरोपीय संघ:

  • स्थापना: 1993 (मास्ट्रिच संधि, 1992)
  • सदस्य: 27 देश
  • मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • मुद्रा: यूरो (20 देशों में प्रचलित) 

प्रश्न. हाल ही में किस देश/संघ ने भारत की नायरा एनर्जी लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया है?

(a) संयुक्त राष्ट्र

(b) अमेरिका

(c) यूरोपीय संघ 

(d) यूनाइटेड किंगडम

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR