New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

फेंटानिल: वैश्विक चुनौतियाँ एवं समाधान

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास व अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव)

संदर्भ

अमेरिकी कांग्रेस को प्रस्तुत एक सूची में 23 देशों को गैरकानूनी ड्रग्स (विशेषकर फेंटानिल) के स्रोत या मार्ग के रूप में चिन्हित किया गया। इसमें भारत, पाकिस्तान, चीन एवं अफगानिस्तान शामिल हैं। फेंटानिल को लेकर अमेरिका की चिंता के पीछे इसके अत्यधिक घातक व व्यापक प्रसार की क्षमता है।

फेंटानिल के बारे में

  • फेंटानिल एक सिंथेटिक ओपिओइड है।
  • रासायनिक सूत्र : C₂₂H₂₈N₂O
  • यह 1960 के दशक में चिकित्सकीय उपयोग के लिए विकसित किया गया था।
  • इसे नियंत्रित खुराक में दर्द कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  • गैरकानूनी प्रयोग में यह हेरोइन से लगभग 50 गुना अधिक शक्तिशाली होता है।
  • केवल 2 मिलीग्राम की मात्रा भी घातक हो सकती है।

उपयोग 

  • चिकित्सकीय: गंभीर दर्द वाले मरीजों के लिए
  • गैरकानूनी: अवैध बाजार में हेरोइन या अन्य ड्रग्स में मिलाकर

नियमन में कठिनाई 

  • फेंटानिल पौधों से नहीं, प्रशोधन किए गए रसायनों (Precursors) से तैयार होता है।
  • मुख्य प्रीकर्सर: N-phenethyl-4-piperidone (NPP) व 4-anilino-N-phenethylpiperidine (4-ANPP)
  • ये रसायन औद्योगिक और दवा निर्माण में वैध हैं किंतु अवैध रूप से भी इस्तेमाल हो सकते हैं।
  • कम मात्रा में प्रीकर्सर से बड़ी मात्रा में फेंटानिल बनाना आसान और गोपनीय रूप से परिवहन योग्य है।

अमेरिका की चिंताएँ

  • अमेरिकी ओपिओइड ओवरडोज़ से वर्ष 2023–24 में 57,000 से अधिक मौतें हुईं।
  • अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने वर्ष 2022 में 50.6 मिलियन फेंटानिल-युक्त गोलियां और पर्याप्त पाउडर जब्त किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला में चीन एवं भारत का प्रमुख योगदान है और मैक्सिकन कार्टेल द्वारा प्रसंस्करण किया जाता है।
  • अमेरिका ने कंपनियों व अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई, व्यापारिक प्रतिबंध तथा कूटनीतिक दबाव डाला है।

चुनौतियाँ 

  • उत्पादन में प्रयोग होने वाले रसायनों का वैध औद्योगिक उपयोग और अवैध उपयोग में अंतर करना कठिन
  • अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला जटिल और कई देशों से जुड़ी होना 
  • अवैध प्रयोगकर्ताओं और बाजारों में फेंटानिल का तेजी से फैलाव
  • छोटे मात्रा में जहाज़ और शिपमेंट की वजह से निगरानी में कठिनता 

आगे की राह 

  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और निगरानी बढ़ाना
  • रासायनिक प्रीकर्सर पर कठोर नियंत्रण एवं निर्यात नियम
  • नालॉक्सोन एवं उपचार कार्यक्रमों के माध्यम से ओवरडोज़ की रोकथाम
  • जागरूकता अभियान द्वारा उपभोक्ताओं को चेतावनी कि नकली गोलियाँ फेंटानिल युक्त हो सकती हैं।
  • वैकल्पिक उपचार एवं नशा मुक्ति कार्यक्रमों का विस्तार
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X