न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का प्रथम मिशन

संदर्भ

हाल ही में, इसरो ने वर्ष 2021 के पहले प्रक्षेपण में ब्राजील के ‘प्रकाशीय पृथ्वी अवलोकन उपग्रह : अमेज़ोनिया-1’ के साथ-साथ 18 अन्य उपग्रहों को लांच किया, जिसमें से 5 भारत के और 13 अमेरिका के हैं।

प्रमुख बिंदु

  • इन उपग्रहों को श्रीहरिकोटा से पी.एस.एल.वी.- सी.51 रॉकेट से लाँच किया गया, जो पी.एस.एल.वी. का 53वाँ मिशन है। गौरतलब है कि ‘अमेज़ोनिया-1’ अमेज़न क्षेत्र में निर्वनीकरण की निगरानी करेगा।
  • भारत सरकार द्वारा घोषित नए संसथान ‘न्यू स्पेस इंडिया लि.’ का यह पहला समर्पित मिशन है। ध्यातव्य है कि इसरो की पूर्व विपणन कंपनी ‘एंट्रिक्स’ देवास सौदे में विवादों का सामना कर रही है।
  • उल्लेखनीय है कि इसरो ने अब तक 34 देशों के 342 विदेशी उपग्रहों को लाँच किया है। साथ ही, इसरो ने इस वर्ष 14 अन्य मिशनों की भी योजना बनाई है, जिसमें भारत का पहला मानव रहित मिशन भी शामिल है।

भारतीय उपग्रह

  • पाँच भारतीय उपग्रहों में स्पेस किड्ज इंडिया द्वारा निर्मित एक नैनो-उपग्रह शामिल है। इसका उद्देश्य विकिरण स्तर और अंतरिक्षीय मौसम के अध्ययन के साथ-साथ लंबी दूरी की संचार प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करना है।
  • आत्मनिर्भर पहल तथा अंतरिक्ष निजीकरण के लिये एकजुटता दिखाने के लिये स्पेस किड्ज़ इंडिया द्वारा विकसित उपग्रह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उत्कीर्ण की गई है।
  • इसके अतिरिक्त, रेडियो रिले सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से ‘यूनिटीसैट’ (UNITYsat) को लाँच किया गया है, जो तीन उपग्रहों का एक संयोजन है। पाँचवाँ उपग्रह डी.आर.ड़ी.ओ. से संबंधित है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.