फ्लेयर्ड गैस

प्रारंभिक परीक्षा – समसामयिकी, फ्लेयर्ड गैस, LNG, IEA
मुख्य परीक्षा- सामान्य अधययन ,पेपर 2 और 3

चर्चा में क्यों -

  • भारत फ्लेयर्ड गैस को 'तरलीकृत प्राकृतिक गैस' (LNG) में परिवर्तित करने के लिए इराक में द्रवीकरण इकाइयों के निर्माण की संभावना तलाश रहा है।

गैस फ़्लेयरिंग -

  •  गैस फ़्लेयरिंग से तात्पर्य  तेल उद्योग में तेल उत्पादन और अन्य प्रक्रियाओं के दौरान उत्पन्न  होने वाली अवांछित और अप्रयुक्त संबद्ध प्राकृतिक गैस के जलने से है।

इराक-

  • प्रमुख तेल और गैस उत्पादक देश इराक, फ्लेयर्ड गैस का उत्पादन करने वाले सबसे बड़े देशों में से  एक है ।
  • किंतु  यहाँ गैस को संग्रहित और संसाधित करने और इसे ईंधन में बदलने या LNG के रूप में निर्यात करने की सुविधाओं का अभाव है।
  • पिछले कुछ वर्षों में इराक ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रतिबद्धता जताई है कि वह अपनी सुविधाओं के अनुसार फ्लेयर्ड गैस  को कम करने का प्रयास करेगा,  क्योंकि फ्लेयर्ड  गैस  से उच्च तीव्रता का प्रदूषण और  कीमती प्राकृतिक संसाधनों की बर्बादी होती है। 
  • वैश्विक एजेंसियों के अनुमान के अनुसार, इराक में प्रतिदिन लगभग 50 मिलियन मानक घन मीटर (MSCMD) प्राकृतिक गैस का उत्सर्जन होता है।

भारत-

  • भारत अपनी प्राकृतिक गैस की लगभग आधी आवश्यकता को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है। 
  • भारत, कई अन्य देशों की तरह, प्राकृतिक गैस को एक प्रमुख संक्रमण ईंधन (transition fuel) के रूप में देखता है क्योंकि यह हरित ऊर्जा की ओर भारत की कदम में तेजी लाने में सहयोगी होगा। 
  • केंद्र सरकार ने भारत के प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को वर्तमान में 6 प्रतिशत से  बढ़ाकर 2030 तक 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। इससे भारत की प्राकृतिक गैस की मांग अगले कुछ वर्षों में काफी बढ़ने की संभावना है और आयात में भी काफी वृद्धि होगी।
  • इसलिए, भारत  तलाश कर रहा है कि क्या भारतीय कंपनियां फ्लेयर्ड गैस को LNG में तरलीकृत करने के लिए इराक में संयंत्र स्थापित कर सकती हैं ?
  • भारतीय तेल और गैस कंपनियां LNG के लिए दीर्घकालिक सौदा करने पर विचार कर रही हैं, साथ ही विदेशी गैस द्रवीकरण और LNG निर्यात परियोजनाओं में भाग लेने के अवसर भी तलाश रही हैं।

भारत-इराक-

  • भारत का इराक के साथ पहले से ही मजबूत संबंध है ( खासकर ऊर्जा व्यापार में) इराक भारत  के कच्चे तेल आयात का शीर्ष स्रोत है।
  • इराक में बड़ी मात्रा में प्राकृतिक गैस का उत्पादन होता है और भारत  गैस का एक बड़ा आयातक है। 
  • वैश्विक एजेंसियों के अनुमान के अनुसार, इराक में प्रति दिन लगभग 50 मिलियन मानक घन मीटर (MSCMD) प्राकृतिक गैस का उत्सर्जन होता है।
  • 2022-23 में, भारत का LNG आयात 19.9 मिलियन टन था, जो 71.6 MSCMD प्राकृतिक गैस के बराबर है ।
  • भारत ने प्राकृतिक गैस को तरलीकृत करने और इसे तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के रूप में भारत में परिवहन करने की सुविधाओं के निर्माण की संभावना का आकलन करने के लिए इराक के साथ  बातचीत शुरू की है।
  • यह प्रस्ताव हाल ही में दिल्ली में हुई 'भारत-इराक संयुक्त आयोग' की बैठक के दौरान आया था।

वैश्विक परिदृश्य-

  • कोविड  महामारी के बाद गैस की  मांग में सुधार हुआ जिसके कारण  प्राकृतिक गैस और LNG की कीमतों में अस्थिरता उत्पन्न हुई। 
  • यूक्रेन  युद्ध के कारण स्थिति और भी बिगड़ गई, जिसके कारण वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों पर बड़े पैमाने पर प्रभाव पड़ा।
  • प्राकृतिक कीमतों का बहुत उच्च होना आर्थिक मूल्य की एक असाधारण बर्बादी है।
  • पेरिस स्थित अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की सितंबर 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में वैश्विक स्तर पर 143 बिलियन क्यूबिक मीटर (BCM) प्राकृतिक गैस का प्रवाह हुआ, जो जर्मनी, फ्रांस में आयातित प्राकृतिक गैस की कुल मात्रा के बराबर है।
  • IEA की रिपोर्ट में कहा गया है, 'इसके परिणामस्वरूप वायुमंडल में 270 मिलियन टन  CO2 और लगभग 8 मिलियन टन मीथेन (240 मिलियन टन CO2 के समतुल्य) साथ ही, काली कालिख और अन्य ग्रीनहाउस गैसें उत्सर्जित हुईं।'
  • IEA के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर  नकारात्मक प्रभावों को कम करने के साथ-साथ फ्लेयर्ड गैस को बाजार में लाने से  गैस बाजारों को राहत मिल सकती है। 
  • 2021 में वैश्विक स्तर पर आधे से अधिक प्राकृतिक गैस उत्पादन के लिए पांच देशों (रूस, इराक, ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका और अल्जीरिया) का योगदान है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न- 

प्रश्न- फ्लेयर्ड गैस के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिये-

कथन,1- भारत इराक में फ्लेयर्ड गैस को 'तरलीकृत प्राकृतिक गैस' (LNG) में परिवर्तित करने के लिए कम्पनियाँ स्थापित करेगा।
कथन,2- इराक के पास इस गैस को संग्रहित और संसाधित करने और इसे ईंधन में बदलने या LNG के रूप में निर्यात करने की सुविधाओं का अभाव है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं तथा कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या करता है।
(b) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं किंतु कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या नहीं है। 
(c) कथन 1 सही है किंतु कथन 2 गलत है।
(d) कथन 1 गलत है किंतु कथन 2 सही है।

उत्तर :  (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न - भारत की हरित ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति में इराक में फ्लेयर्ड गैस को संशोधित करने के लिए संयंत्र स्थापित करना किस प्रकार सहयोगी साबित होगा? मूल्यांकन कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT