फ्रंटियर सुपर कंप्यूटर

चर्चा में क्यों

विश्व के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों की टॉप 500 सूची के अनुसार, जापान के फुगाकू को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका का फ्रंटियर सुपरकंप्यूटर दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बन गया है।

प्रमुख बिंदु

  • अमेरिका के ऊर्जा विभाग की ओक रिज राष्ट्रीय प्रयोगशाला (ORNL) के लिये बनाए गए फ्रंटियर सुपरकंप्यूटर की गति 1.1 एक्साफ्लॉप्स है, जिससे यह एक्सास्केल की गति पर कार्यरत दुनिया का पहला सुपर कंप्यूटर बन गया है।
  • इस सुपरकंप्यूटर को हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइज आर्किटेक्चर का उपयोग करके बनाया गया है, जो उन्नत माइक्रो डिवाइसेस (AMD) प्रोसेसर से संबद्ध है। 
  • इसकी गति जापान के फुगाकू सुपर कंप्यूटर (442 पेटाफ्लॉप्स) से भी अधिक है, जो अब तक दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर था।  
  • ग्रीन 500 सूची में फ्रंटियर को दुनिया के सबसे ऊर्जा कुशल सुपरकंप्यूटर के रूप में भी प्रथम स्थान दिया गया है। यह प्रति वाट 52.23 गीगाफ्लॉप प्रदर्शन के साथ सुपरकंप्यूटिंग ऊर्जा उपयोग और दक्षता को मापता है, जो इसे फुगाकू सुपरकंप्यूटर की तुलना में 32% अधिक ऊर्जा कुशल बनाता है। 
  • टॉप 500 सूची के नवीनतम संस्करण में फ्रंटियर एवं फुगाकू के पश्चात् एल.यू.एम.आई. सुपर कंप्यूटर को तीसरा स्थान दिया गया है, जो फिनलैंड के कजानी में स्थापित है।

भारत के सुपर कंप्यूटर 

नाम

गति

स्थान

परम अनंत 

838 टेराफ्लॉप्स

आई.आई.टी.,गांधीनगर (गुजरात)

परम प्रवेगा

3.3 पेटाफ्लॉप्स

आई.आई.एस.सी. बेंगलुरु 

परम गंगा

1.67 पेटाफ्लॉप्स

आई.आई.टी. रुड़की

परम शक्ति

1.66 पेटाफ्लॉप्स

आई.आई.टी. खड़गपुर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.