जी20 की अध्यक्षता : लोगो एवं थीम का अनावरण 

चर्चा में क्यों

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 08 नवंबर को भारत द्वारा जी20 अध्यक्षता के लिये लोगो (Logo), थीम और वेबसाइट का अनावरण किया।

प्रमुख बिंदु

  • विदित है कि 1 दिसम्बर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिये भारत जी20 समूह की अध्यक्षता करेगा। जी20 शिखर सम्मेलन 15 और 16 नवंबर को बाली, इंडोनेशिया में हो रहा है।

G-20

  • भारत से पूर्व इंडोनेशिया इस समूह की अध्यक्षता कर रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत के पश्चात इस समूह की अध्यक्षता करने वाले देश क्रमश: ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका हैं।
  • भारत की जी20 अध्यक्षता के लिये अधिकारिक वेबसाइट www.g20.in है। साथ ही, एक मोबाइल ऐप ‘जी20 इंडिया’ भी जारी किया गया है।

जी20 : लोगो और थीम 

लोगो (Logo)

  • जी20 लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों से प्रेरित है। इसमें केसरिया, सफेद, हरा और नीला रंग शामिल है।

one-earth

  • इसमें भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल के साथ पृथ्वी को जोड़ा गया है, जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है। 
  • पृथ्वी जीवन के प्रति भारत के धरती के अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस्य को प्रतिबिंबित करता है। जी20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में ‘भारत’ का उल्लेख है।

थीम (Theme)

  • भारत की जी20 समूह की अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ या ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ (One Earth One Family One Future) को चुना गया है। इसे महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है।

जी20

  • जी20 विश्व की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। इसकी स्थापना वर्ष 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद की गयी थी। इसका कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। 
  • यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर वित्त और शासन को आकार देने व मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • यह समूह भावी वैश्विक आर्थिक विकास और समृद्धि को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभाता है।
  • जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो वैश्विक जी.डी.पी. (GDP) का लगभग 85%, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लगभग 75% तथा वैश्विक आबादी के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करता है।
  • जी20 में दो समानांतर ट्रैक शामिल होते हैं : फाइनेंस ट्रैक और शेरपा ट्रैक। वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर वित्त ट्रैक का नेतृत्व करते हैं जबकि शेरपा ट्रैक का नेतृत्व शेरपा द्वारा किया जाता है।
  • वर्तमान में 20 सदस्य राष्ट्र और यूरोपीय संघ इसके सदस्य है। जिसमे अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यू.के., अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल है।
  • इस समूह के अतिथि देशों की सूची (9) में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.