New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

गंगा डॉल्फिन

चर्चा में क्यों?

भारत के पहले डॉल्फिन जनसंख्या सर्वे से पता चला है कि देश की नदियों में कुल 6,327 डॉल्फिन हैं।

 भारत में गंगा डॉल्फिन जनसंख्या सर्वेक्षण 2025:

  • सर्वेक्षण की प्रमुख जानकारी:
    • भारत की नदियों में कुल 6,327 डॉल्फिन पाई गईं।
    • गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों में- 6,324
    • पंजाब की ब्यास नदी में -3
  • रिपोर्ट जारी:
    • यह रिपोर्ट 3 मार्च 2025 (विश्व वन्यजीव दिवस) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में जारी की गई।
  • सर्वेक्षण की प्रक्रिया:
    • 8 राज्यों की 28 नदियों में 8,500 किमी से अधिक क्षेत्र का अध्ययन किया गया।
    • सर्वेक्षण को पूरा करने में 3,150 दिन लगे।
    • गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों में कुल 7,109 किमी का सर्वे किया गया।
    • इस सर्वेक्षण में चंबल, यमुना, राप्ती, शारदा, घाघरा जैसी सहायक नदियों को भी शामिल किया गया।
  • राज्यवार डॉल्फिन की संख्या
    • उत्तर प्रदेश - 2,397 (40% आबादी)
    • बिहार - 2,220
    • पश्चिम बंगाल - 815
    • असम - 635
    • गंगा नदी में कुल डॉल्फिन - 5,689
    • ब्रह्मपुत्र नदी में कुल डॉल्फिन - 635
  • सर्वेक्षण में शामिल संगठन:
    • भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII)
    • उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, असम, झारखंड, राजस्थान के वन विभाग
    • वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF), टर्टल सर्वाइवल एलायंस, भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट

गंगा नदी डॉल्फिन

  • इसका वैज्ञानिक नाम प्लैटनिस्टा गैंगेटिका है।
  • यह भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है।
    • यह डॉल्फ़िन अंधी होती हैं
    • यह सिर्फ मीठे पानी में ही रह सकती हैं
    • यह पानी में सांस नहीं ले सकती इसीलिए इसे साँस लेने के लिये पानी से बाहर आना पड़ता है
    • साँस लेते समय निकलने वाली ध्वनि के कारण इसे 'सुसु' भी कहा जाता है 
  • यह भारत, नेपाल और बांग्लादेश में पाई जाती है।
  • भारत में यह गंगा नदी और उसकी सहायक घाघरा, कोसी, गंडक, चंबल, और यमुना आदि नदियों में पाई जाती है।
  • बिहार में विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य स्थापित किया गया है।
  • 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय गंगा नदी डॉल्फिन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • वर्ष 2009 में भारत सरकार ने गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय पशु के रूप में मान्यता दी।

संरक्षण स्थिति

  • यह वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में सूचीबद्ध है 
  • प्रकृति के संरक्षण के लिये अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) - संकटग्रस्त (Endangered)
  • लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (CITES)  - परिशिष्ट-I

प्रश्न: भारत में गंगा डॉल्फिन की सर्वाधिक आबादी किस राज्य में पाई गई?

(a) बिहार

(b) असम

(c) उत्तर प्रदेश

(d) पश्चिम बंगाल

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X