वैश्विक जीवन सुगमता सूचकांक, 2022

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, यूरोपियन इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने विश्व भर के 173 शहरों के लिये वैश्विक सुगमता सूचकांक, 2022 को जारी किया।

प्रमुख बिंदु 

  • यह सूचकांक पाँच कारकों स्थिरता (25%), संस्कृति एवं पर्यावरण (25%),  स्वास्थ्य देखभाल (20%), बुनियादी ढाँचे (20%) तथा शिक्षा (10%) पर आधारित है।
  • इस सूचकांक में पहली बार पाँच भारतीय शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और बेंगलुरु को शामिल किया गया है।
  • भारत के सभी पाँचों शहरों ने निम्न स्थान प्राप्त किया है। इसमें दिल्ली को 140वें मुंबई को 141वें, चेन्नई और अहमदाबाद को क्रमशः 142 और 143वें पर स्थान पर रखा गया है। बेंगलुरु ने पाँच भारतीय शहरों में से सबसे कम अंक हासिल करते हुए 146वां स्थान प्राप्त किया है। 
  • गौरतलब है कि भारत के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी 'ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020' में बेंगलुरु शीर्ष पर है। 
  • सूचकांक के अनुसार सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में प्रथम तीन स्थानों पर क्रमशः वियना (ऑस्ट्रिया), कोपेनहेगन (डेनमार्क) एवं ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) को रखा गया  है। जबकि सीरिया की राजधानी दमिश्क विश्व का सबसे कम रहने योग्य शहर है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.