New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

वैश्विक नवाचार सूचकांक

चर्चा में क्यों 

हाल ही में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organisation : WIPO) द्वारा वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index : GII)  का 17वाँ संस्करण जारी किया गया। 

GII -2024 के बारे में 

  • GII-2024 133 अर्थव्यवस्थाओं के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर नवीनतम वैश्विक नवाचार रुझानों को ट्रैक करता है। 
  • थीम : सामाजिक उद्यमिता की संभावनाओं को उजागर करना
  • इसे विभिन्न देशों की सरकारों द्वारा अपने देश में नवाचार-आधारित सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए एक विश्वसनीय उपकरण माना जाता है।
  • GII 2024 के अनुसार शीर्ष पाँच नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाएँ हैं : 
    • स्विटजरलैंड
    •  स्वीडन
    • अमेरिका
    • सिंगापुर
    •  यूनाइटेड किंगडम 
  • तीव्र गति से नवाचार की ओर बढ़ने वाली पाँच अर्थव्यव्स्थाएँ : 
    • चीन
    •  तुर्की
    •  भारत
    •  वियतनाम 
    • फिलीपींस 
  • इस सूचकांक में अंतिम 5 स्थानों पर क्रमश: बुर्किना फासो (129), इथोपिया (130), माली (131) , नाइजर (132) एवं अंगोला (133) हैं। 

भारत की स्थिति 

  • GII 2024 में भारत 133 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 39वें स्थान पर है।
    • वर्ष 2023 में 133 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में भारत का स्थान 40वां था। 
  • भारत निम्न मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं और मध्य एवं दक्षिणी एशिया क्षेत्र में पहले स्थान पर है।
    • भारत मध्य और दक्षिणी एशिया क्षेत्र की 10 अर्थव्यवस्थाओं  और 38 निम्न-मध्यम आय समूह अर्थव्यवस्थाओं में पहले स्थान पर है।
  •  भारत WIPO विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टर रैंकिंग में चौथे स्थान पर है।
    • मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई दुनिया के शीर्ष 100 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्लस्टरों में सूचीबद्ध हैं।

रैंक

कलस्टर का नाम

शीर्ष पेटेंट क्षेत्र

शीर्ष अकादमिक विषय

56

बेंगलुरु

डिजिटल संचार 

रसायन विज्ञान

63

दिल्ली

कंप्यूटर प्रोद्योगिकी

इंजीनियरिंग

82

चेन्नई

परिवहन 

इंजीनियरिंग

84

मुंबई

कंप्यूटर प्रोद्योगिकी

रसायन विज्ञान

  • भारत की रैंकिंग में सुधार मुख्य रूप से ICT सेवा निर्यात, प्राप्त उद्यम पूंजी और बढ़ती अमूर्त संपत्ति जैसे प्रमुख संकेतकों में निहित है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR