New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

वैश्विक शांति सूचकांक 2025

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) ने वैश्विक शांति सूचकांक, 2025 जारी किया है। 

वैश्विक शांति सूचकांक के बारे में 

  • प्रकाशन : यह सूचकांक इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा वर्ष 2007 से प्रकाशित किया जा रहा है। 
  • शामिल देश : यह सूचकांक 163 स्वतंत्र देशों एवं क्षेत्रों को उनकी शांति स्तर के आधार पर रैंकिंग प्रदान करता है जो विश्व की 99.7% आबादी को कवर करता है। 
  • प्रमुख संकेतक : यह 23 गुणात्मक एवं मात्रात्मक संकेतकों के माध्यम से तीन मुख्य क्षेत्रों में शांति स्तर को मापता है-
    1. सामाजिक सुरक्षा एवं संरक्षा
    2. घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष की तीव्रता
    3. सैन्यीकरण की स्थिति

वैश्विक प्रवृत्ति एवं प्रमुख निष्कर्ष 

  • वर्ष 2025 में वैश्विक शांति में 0.36% की गिरावट दर्ज की गई है जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक की सर्वाधिक गिरावट मानी जा रही है।
  • 74 देशों में सुधार हुआ है जबकि 87 देशों में गिरावट दर्ज की गई है। यह संकेत करता है कि वैश्विक अस्थिरता लगातार बढ़ रही है।
  • पिछले 17 वर्षों में देशों के स्कोर में औसत 5.4% की गिरावट आई है जो 2008 के बाद से वैश्विक शांति में लगातार गिरावट को दर्शाता है।
  • शांति असमानता (Peace Inequality) में 20 वर्षों में 11.7% की वृद्धि हुई है।

2025 के शीर्ष 10 सबसे शांतिपूर्ण देश

रैंक

देश

क्षेत्र

GPI स्कोर

1

आइसलैंड

यूरोप

1.095

2

आयरलैंड 

यूरोप 

1.260

3

न्यूजीलैंड 

ओशिनिया

1.282

4

ऑस्ट्रिया

यूरोप

1.294

5

स्विट्ज़रलैंड

यूरोप

1.294

6

सिंगापुर

एशिया

1.357

7

पुर्तगाल

यूरोप

1.371

8

डेनमार्क

यूरोप

1.393

9

स्लोवेनिया

यूरोप

1.409

10

फिनलैंड

यूरोप

1.420

नोट: आइसलैंड वर्ष 2008 से लगातार सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है।

2025 के सबसे अशांत 10 देश

रैंक

देश

क्षेत्र

GPI स्कोर

163

रूस

यूरोप/एशिया

3.441

162

यूक्रेन

यूरोप

3.434

161

सूडान

अफ्रीका

3.323

160

डी.आर. कांगो

अफ्रीका

3.292

159

यमन

मध्य पूर्व

3.262

158

अफगानिस्तान

एशिया

3.229

157

सीरिया

मध्य पूर्व

3.184

156

दक्षिण सूडान

अफ्रीका

3.117

155

इज़राइल

मध्य पूर्व

3.108

154

माली

अफ्रीका

3.061

भारत की स्थिति (GPI 2025)

  • रैंक: 115वाँ
  • GPI स्कोर: 2.229
  • सुधार: पिछले वर्ष की तुलना में 0.58% का सुधार
  • विगत वर्षों की रैंक
    • 2024: 116वाँ
    • 2023: 126वाँ
  • दक्षिण एशिया के अन्य देशों की स्थिति 
    • बांग्लादेश (123)
    • पाकिस्तान (144)
    • अफगानिस्तान (158)
  • प्रमुख भू-राजनीतिक एवं आर्थिक चिंताएँ
    • रूस-यूक्रेन युद्ध की निरंतरता ने पूरे यूरोपीय क्षेत्र की शांति को प्रभावित किया है।
    • मध्य पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका (MENA) दसवें वर्ष भी सबसे अस्थिर क्षेत्र बने हुए हैं।
    • शांति निर्माण पर व्यय : वर्ष 2024 में $47.2 बिलियन व्यय हुआ, जो वैश्विक सैन्य व्यय का केवल 0.52% है और इसमें वर्ष 2008 के मुकाबले 26% की गिरावट आई है।
    • अंतर्राष्ट्रीयकृत आंतरिक संघर्ष : वर्ष 2010 के बाद से 175% की वृद्धि हुई।
      वर्ष 2023 में 78 देश बाहरी युद्धों में शामिल रहे।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR