New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

भारत सरकार ने FCV तंबाकू उत्पादकों को ब्याज मुक्त ऋण की मंजूरी दी

प्रारम्भिक परीक्षा – भारत सरकार ने FCV तंबाकू उत्पादकों को ब्याज मुक्त ऋण की मंजूरी दी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1 (भूगोल)

संदर्भ

भारत सरकार ने आंध्र प्रदेश में फ्लू क्यूर्ड वर्जीनिया (FCV) तंबाकू उत्पादकों को 10 हजार रुपये के ब्याज मुक्त ऋण की मंजूरी दी है।

tobbaco

प्रमुख बिंदु :-

  • यह ऋण लगभग 42 हजार से अधिक, फ्लू क्यूर्ड वर्जीनिया (FCV)  तंबाकू उत्पादकों को दिया जाएगा। 
  • यह ऋण तंबाकू बोर्ड के उत्पादक कल्याण कोष से दिया जाएगा। 
  • सरकार ने पिछले वर्ष आंध्र प्रदेश में मिचौंग चक्रवाती बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों को देखते हुए इस ऋण को मंजूरी दी है।
  • यह केवल आंध्र प्रदेश फसल सीजन वर्ष 2023-24 के लिए एकमुश्त ब्याज मुक्त ऋण है। 

tobbaco-board

फ्लू क्यूर्ड वर्जीनिया (FCV) तंबाकू:

FCV

  • यह एक व्यावसायिक खरीफ फसल है। 
  • इसकी कृषि वर्षा ऋतु में जून से सितंबर माह में की जाती है। 
  • इसकी कृषि के लिए काली एवं लाल दोमट मिट्टी में की आवश्यकता होती है। 
  • इस तंबाकू के पत्ती के गुणों को प्राप्त करने और नमी को हटाने की क्यूरिंग (Curing)प्रक्रिया को मानकीकृत करके उपचारित तंबाकू को बाज़ार के लिये तैयार किया जाता है।

विशेषता :-

  • फ्लू-क्यूर वर्जीनिया (एफसीवी) तम्बाकू में निकोटीन कम मात्रा में पायी जाती है 
  • तम्बाकू के पौधा छोटे से मध्यम (औसतन 5.5 सेमी) के साथ 2 मीटर से अधिक ऊंचाई तक बढ़ते है। 
  • इसकी पत्तियाँ मोटे तौर पर अण्डाकार, बिना डंठल वाली, मध्यम रूप से मुड़ी हुई, हल्के हरे रंग की होती हैं।
  • मध्यम आकार की पत्तियां तैलीय और अच्छी सुगंध वाली होती है।

तंबाकू का उपयोग :- 

  • इसका उपयोग सिगरेट, बीड़ी, हुक्का और सिगार आदि में किया जाता है।  

फ्लू क्यूर्ड वर्जीनिया (FCV) तंबाकू उत्पादक राज्य :-

  • FCV तंबाकू का उत्पादन भारत में मुख्य रूप से 2 राज्यों, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में किया जाता है। 
  • कर्नाटक में FCV तंबाकू को 'मैसूर शैली तंबाकू' के नाम से जाना जाता है।
  • भारत विश्व का दूसरा (प्रथम चीन) सबसे बड़ा तंबाकू उत्पादक तथा निर्यातक देश है।

भारतीय तंबाकू बोर्ड:-

  • इसका गठन भारतीय तंबाकू बोर्ड अधिनियम, 1975 की धारा (4) के तहत 1 जनवरी, 1976 को एक सांविधिक निकाय के रूप में किया गया था।
  • यह भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, के अन्तर्गत्त आता है। 
  • इस का मुख्यालय आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में स्थित है 
  • यह भारत में तंबाकू उद्योग के विकास के लिए उत्तरदायी हैं।

कार्य :-

  • इस बोर्ड का प्राथमिक कार्य तंबाकू और उससे संबद्ध उत्पादों की सभी किस्मों का निर्यात तथा उत्पादन, वितरण (घरेलू खपत और निर्यात के लिए) और फ्ल्यू क्योर वर्जीनियां (FCU) तंबाकू का विनियमन करना है।

तंबाकू से हानि :-

  • विश्व में तंबाकू के कारण प्रतिवर्ष लगभग 60 लाख लोगों की असमय मृत्यु होती है। 
  • बावजूद इसके तंबाकू के उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका सीधा कारण यह है कि तंबाकू का उत्पादन एक मुनाफे वाला व्यवसाय है। 
  • इसमें लागत कम और आमदनी ज्यादा है। 
  • यही वजह है कि तंबाकू से सेहत को होने वाले तमाम नुकसानों के बाद भी दुनिया में प्रतिवर्ष 67 लाख टन तंबाकू उत्पादित होती है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. भारत सरकार ने आंध्र प्रदेश में फ्लू क्यूर्ड वर्जीनिया (FCV) तंबाकू उत्पादकों को 20 हजार रुपये के ब्याज मुक्त ऋण की मंजूरी दी है। 
  2. यह ऋण 42 हजार से अधिक, फ्लू क्यूर्ड वर्जीनिया (FCV)  तंबाकू उत्पादकों को दिया जाएगा। 
  3. 3.यह ऋण तंबाकू बोर्ड के उत्पादक कल्याण कोष से दिया जाएगा। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

स्रोत: PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR