New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 14th July 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 14th July 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम (GERD): अफ्रीका का सबसे बड़ा जलविद्युत संयंत्र

चर्चा में क्यों?

  • इथियोपिया ने आधिकारिक रूप से ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम (GERD) के निर्माण कार्य को पूर्ण घोषित कर दिया। 
  • यह अफ्रीका का सबसे विशाल जलविद्युत परियोजना है,जिसे लेकर वर्षों से इथियोपिया, सूडान और मिस्र के बीच कूटनीतिक विवाद चला आ रहा था।

ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम (GERD)

  • इसका पूरा नाम Grand Ethiopian Renaissance Dam है।
  • यह बांध ब्लू नील नदी पर स्थित है।
  • इसका निर्माण इथियोपिया के बेनिशांगुल-गुमुज क्षेत्र में किया गया है।
  • इस परियोजना की नींव वर्ष 2011 में रखी गई थी।
  • इसका निर्माण कार्य जुलाई 2025 में पूरा हुआ।
  • बांध की ऊंचाई लगभग 145 मीटर है।
  • इसकी लंबाई करीब 1,800 मीटर है।
  • इस बांध का जलाशय लगभग 74 अरब घन मीटर पानी संग्रहित कर सकता है।
  • यह परियोजना 6,500 मेगावाट बिजली उत्पन्न करने में सक्षम है।

विवाद: इथियोपिया, सूडान और मिस्र के बीच संघर्ष के बिंदु

पक्ष

आपत्ति / चिंता

मिस्र

नील नदी पर अत्यधिक निर्भर; GERD के जलभराव से मिस्र में जल संकट की आशंका।

सूडान

बाढ़ नियंत्रण के लाभ हैं, परंतु डैम की सुरक्षा व संचालन को लेकर सहयोग और सूचना साझा करने की मांग।

इथियोपिया

इसे राष्ट्रीय संप्रभुता और विकास का प्रतीक मानता है; जल के उपयोग पर नियंत्रण चाहता है।

नील नदी: भूगोलिक पृष्ठभूमि

  • नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी मानी जाती है (लगभग 6,650 किमी)।
  • यह दो मुख्य धाराओं से बनती है:
    • ब्लू नील: उद्गम - झील टाना, इथियोपियाई हाइलैंड्स
    • श्वेत नील: उद्गम - पूर्वी अफ्रीका, रवांडा या बुरुंडी
  • दोनों धाराएं सूडान की राजधानी खार्तूम में मिलती हैं और आगे मिस्र होते हुए भूमध्य सागर में गिरती हैं।
  • नील नदी मिस्र की जीवनरेखा कही जाती है - सिंचाई, पेयजल, कृषि के लिए अत्यंत आवश्यक

प्रश्न. ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम (GERD) किस देश में स्थित है?

(a) मिस्र

(b) सूडान

(c) इथियोपिया

(d) युगांडा

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR