New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM

भारत-सीरिया संबंध: एक नया अध्याय

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह तथा भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार)

संदर्भ

28 जुलाई, 2025 को भारत ने बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद पहली बार सीरिया की अंतरिम सरकार के साथ औपचारिक संपर्क स्थापित किया।

भारत-सीरिया संबंध : एक अवलोकन

ऐतिहासिक संबंध

  • भारत एवं सीरिया के बीच सांस्कृतिक व व्यापारिक संबंध प्राचीन सिल्क मार्ग के समय से रहे हैं।
  • वर्ष 1950 में दोनों देशों के मध्य राजनयिक संबंध स्थापित हुए और दोनों देश गुट-निरपेक्ष आंदोलन (NAM) का हिस्सा रहे हैं।
  • वर्ष 1957 में जवाहरलाल नेहरू की दमिश्क यात्रा ने संबंधों को मजबूत किया और दमिश्क में एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर किया गया है।
  • भारत ने गोलन हाइट्स पर सीरिया के दावे का समर्थन किया जबकि सीरिया ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का साथ दिया है।

आर्थिक संबंध

  • भारत ने सीरिया को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए ऋण प्रदान किए, जैसे-तिश्रीन थर्मल पावर प्लांट के लिए 240 मिलियन डॉलर और हामा आयरन एंड स्टील प्लांट के लिए 25 मिलियन डॉलर।
  • भारतीय निर्यात में कपड़े (21%), मशीनरी एवं परिवहन उपकरण (20%) और फार्मास्यूटिकल्स (8%) प्रमुख हैं।
  • वर्ष 2008 में भारत ने सीरिया में एक आई.टी. सेंटर स्थापित करने और कृषि सहयोग को बढ़ावा देने की पेशकश की।

सांस्कृतिक संबंध

  • प्राचीन सीरियाई ईसाई धर्म (सिरियक क्रिश्चियनिटी) को पहली सदी में थॉमस द एपोस्टल द्वारा केरल लाया गया और सिरियक भाषा आज भी केरल में पढ़ाई जाती है।
  • अशोक के शिलालेखों में सीरिया स्थित पालमायरा के माध्यम से भारत एवं भूमध्यसागरीय क्षेत्र को जोड़ने वाले व्यापार मार्गों का उल्लेख है।
  • महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर एवं जवाहरलाल नेहरू जैसे भारतीय नेताओं को सीरिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।

हाल के घटनाक्रम

  • 28 जुलाई, 2025 को भारत ने सीरिया की अंतरिम सरकार के साथ पहला आधिकारिक संपर्क स्थापित किया, जिसमें सुरेश कुमार ने विदेश मंत्री अल-शैबानी और स्वास्थ्य मंत्री मुसब अल-अली से मुलाकात की।
  • भारत ने 5 मीट्रिक टन आवश्यक दवाएँ (कैंसर-रोधी, एंटीबायोटिक्स एवं उच्च रक्तचाप की) सीरिया को प्रदान कीं।
  • दोनों पक्षों ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र और चिकित्सा कर्मियों के प्रशिक्षण में सहयोग पर चर्चा की।
  • भारत ने सीरियाई छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां और पेशेवरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की।
  • नवंबर 2024 में भारत-सीरिया विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) में फार्मा सहयोग पर चर्चा हुई थी।

सीरिया की वर्तमान राजनीतिक स्थिति

  • 8 दिसंबर, 2024 को बशर अल-असद का शासन समाप्त हुआ, जो वर्ष 1970 से हाफिज अल-असद और फिर बशर के नेतृत्व में था।
  • वर्तमान अंतरिम सरकार का नेतृत्व अहमद हुसैन अल-शरआ (उर्फ अबू मोहम्मद अल-जोलानी) कर रहे हैं, जो पहले अल-कायदा से संबद्ध हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेता थे।
  • असद के पतन के बाद सीरिया में विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक एवं सांप्रदायिक समूहों के बीच सत्ता के लिए संघर्ष तेज हो गया है।
  • अंतरिम सरकार वैश्विक स्तर पर वैधता प्राप्त करने की तलाश में है और अमेरिका, तुर्की व अन्य देशों ने इसके साथ संपर्क स्थापित किए हैं।
  • भारत ने ‘सीरियाई नेतृत्व वाली’ एक सरकार और समावेशी संविधान के लिए समर्थन व्यक्त किया है जो सीरिया की एकता, संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखे।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR