चर्चा में क्यों
25 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में क्राइसेंथेमम (गुल-ए-दाऊद) फूल उत्सव 2025 का आयोजन किया गया।
क्राइसेंथेमम (Chrysanthemum) क्या है

- परिचय: यह फूलों की एक प्रसिद्ध प्रजाति है, जो अपने रंग, आकार और सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
- वैज्ञानिक नाम : क्राइसेंथेमम इंडीकम (Chrysanthemum indicum)
- कुल: एस्टेरेसी (Asteraceae)
- अन्य नाम: इसे सामान्यतः “गुल-ए-दाऊद” या “सेवन डेज़ फ्लॉवर” भी कहा जाता है।
- प्रजातियाँ : दुनिया भर में इस फूल की लगभग 200 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
विशेषताएँ
- सौंदर्य गुण : क्राइसेंथेमम अपने रंगीन और दीर्घजीवी फूलों के कारण बागवानी और सजावट में अत्यंत लोकप्रिय है।
- औषधीय उपयोग : पारंपरिक रूप से इसके फूलों से चाय (Chrysanthemum Tea) बनाई जाती है, जो तनाव, सिरदर्द और उच्च रक्तचाप में लाभकारी मानी जाती है।
- जलवायु सहनशीलता : यह फूल 10°C तक के तापमान में भी खिलता रहता है और पहली बर्फबारी को भी सहन कर सकता है।
- सांस्कृतिक प्रभाव : कश्मीर के पेपर माशी (Papier Mâché) और कला-कारीगरी में भी इस फूल की आकृति प्रेरणास्रोत रही है।
कश्मीर विशेष
- कश्मीर में फ्लोरिकल्चर विभाग द्वारा विकसित “बाग़-ए-गुल-ए-दाऊद” अब कश्मीर की पर्यटन सूरत को नई रंगत देने वाला है।
- इस बाग़ में इस वर्ष लगभग 50 विशिष्ट किस्मों के 30 लाख से अधिक फूल खिलने की उम्मीद है।