New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

हांगकांग अग्निकांड और पारंपरिक बांस मचान की जोखिमपूर्ण परंपरा

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)

संदर्भ

हाल ही में हांगकांग में लगी भीषण आग को विगत तीन दशकों की सबसे घातक आग मानी जा रही है जिसने पारंपरिक बांस मचान (Bamboo Scaffolding) के उपयोग से जुड़े गंभीर जोखिमों को उजागर किया है। यह आग न सिर्फ आग सुरक्षा मानकों की कमजोरियों का संकेत देती है बल्कि आधुनिक निर्माण तकनीकों को अपनाने की तत्काल आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित करती है।

हांगकांग आग दुर्घटना के बारे में

  • हांगकांग के ताइ पो जिले के वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने से लगभग 95 लोगों की मौत हो गयी और लगभग 250 लोग लापता हैं।
  • आग तेजी से इसलिए फैली क्योंकि इमारत के बाहर लगे बांस मचान, प्लास्टिक शीट, वॉटरप्रूफ टारपॉलिन और ग्रीन नेटिंग अत्यधिक ज्वलनशील थे।
  • कुछ बांस की संरचनाएँ जलकर नीचे गिर गईं। पुलिस, ICAC एवं सरकार ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जा रही है।
  • सरकार ने संकेत दिया है कि भविष्य में मेटल स्कैफोल्डिंग अनिवार्य की जा सकती है।

पारंपरिक बांस मचान संरचना के बारे में

  • यह चीन एवं आस-पास के क्षेत्रों में सदियों पुरानी परंपरा है जिसमें निर्माण कार्य के दौरान इमारतों के बाहरी हिस्से पर चढ़ने-उतरने के लिए बांस की संरचनाएँ बनाई जाती हैं।
  • हांगकांग में इसे अब भी व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि:
    • यह सस्ता है
    • आसानी से उपलब्ध है
    • लचीला (Flexible) होता है
    • ऊँची इमारतों पर जल्दी स्थापित किया जा सकता है
  • हांगकांग में आज भी लगभग 2,500 विशेषज्ञ बांस मचान कारीगर पंजीकृत हैं।
  • यह संरचना प्राय: ग्रीन नेटिंग के साथ उपयोग की जाती है ताकि मलबा नीचे न गिरे।

बांस मचान से जुड़े जोखिम

अत्यधिक ज्वलनशीलता

  • बांस स्वयं एक प्राकृतिक ज्वलनशील पदार्थ है।
  • इसके ऊपर लगा प्लास्टिक नेटिंग, टारपॉलिन और शीट्स आग को अधिक तेजी से फैलाते हैं।
  • इस हादसे में आग इसी जाल और प्लास्टिक सामग्री में पलभर में फैल गई।

संरचनात्मक अस्थिरता

  • आग या तेज हवा के दौरान बांस के ढांचे आसानी से गिर सकते हैं।
  • इस घटना में भी जलते हुए ढांचे नीचे आ गिरे।

सीमित सुरक्षा मानक

  • कई बार मचान पर लगी सामग्री फायर-रेटार्डेंट (अग्निरोधक) मानकों पर खरी नहीं उतरती।
  • शिकायतों के बावजूद कई प्रोजेक्ट्स में सुरक्षा मानकों की अनदेखी होती है।

मजदूरों की सुरक्षा जोखिम

  • वर्ष 2019-2024 के बीच 22 मजदूरों की मौत बांस मचान से जुड़ी कार्यस्थल दुर्घटनाओं में हुई।

बेहतर आधुनिक विकल्प

  1. मेटल स्कैफोल्डिंग (Metal Scaffolding)
    1. ज्वलनशील रहित और अधिक मज़बूत
    2. आग के दौरान ढहने की कम संभावना 
    3. उच्च इमारतों के लिए अधिक सुरक्षित और स्थिर विकल्प
    4. हांगकांग सरकार ने घोषणा की है कि नए सार्वजनिक निर्माण कार्यों में 50% स्कैफोल्डिंग धातु आधारित होगी।
  2. अग्निरोधक नेटिंग एवं शीट्स
    1. प्लास्टिक एवं टारपॉलिन की जगह फायर-रेटार्डेंट सामग्री का उपयोग अनिवार्य करना।
    2. इससे आग का फैलाव बहुत कम होगा।
  3. आधुनिक क्लैम्प और जॉइंट तकनीक
    1. बांस की तुलना में धातु पर जॉइंटिंग अधिक सुरक्षित।
    2. मजबूत क्लैम्प्स से संरचना अधिक स्थिर होती है।
  4. डिजिटल निगरानी और सुरक्षा निरीक्षण
    1. ड्रोन द्वारा स्कैफोल्डिंग निरीक्षण
    2. रीयल-टाइम सेफ्टी मॉनिटरिंग
    3. AI-आधारित सामग्री गुणवत्ता नियंत्रण
  5. निर्माण प्रबंधन टीम को प्रशिक्षण
    1. अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन
    2. सामग्री परीक्षण
    3. जोखिम मूल्यांकन

निष्कर्ष

हांगकांग की यह भयावह घटना यह दिखाती है कि पारंपरिक और ज्वलनशील निर्माण तकनीकों पर निरंतर निर्भरता बड़े पैमाने पर जनहानि का कारण बन सकती है। हालाँकि, बांस मचान इतिहास और परंपरा से जुड़ा है परंतु आधुनिकता, शहरी घनत्व व ऊँची इमारतों वाले शहरों में यह अब सुरक्षित विकल्प नहीं रह गया है। आधुनिक धातु आधारित मचान, अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन और पेशेवर प्रबंधन ही भविष्य की आवश्यकता है। यह न केवल मजदूरों बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को भी मजबूत बनाएगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR