New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मानव विकास सूचकांक, 2025

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास रिपोर्ट, 2025 के अनुसार भारत ने वर्ष 2023 के मानव विकास सूचकांक (HDI) में तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए 193 देशों में 130वाँ स्थान प्राप्त किया है। 
  • यह प्रगति भारत के सतत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में हो रहे सुधारों को दर्शाती है। हालाँकि, असमानता एवं लैंगिक असंतुलन जैसे मुद्दे अभी भी चुनौती बने हुए हैं।

मानव विकास सूचकांक (HDI) के बारे में 

  • क्या है : HDI एक समग्र सांख्यिकीय माप है जो किसी देश के नागरिकों की औसत उपलब्धियों को विभिन्न आयामों में मापता है। 
  • प्रमुख संकेतक :
    • स्वास्थ्य : जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 
    • शिक्षा : स्कूली शिक्षा की प्रत्याशित अवधि एवं औसत स्कूली शिक्षा अवधि 
    • जीवन स्तर : प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI Per Capita), PPP समायोजित
    • अवधारणा :  यह सूचकांक पहली बार वर्ष 1990 में महबूब-उल-हक और अमर्त्य सेन के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया था।

HDI रिपोर्ट 2023 के मुख्य निष्कर्ष 

भारत की स्थिति 

  • HDI रैंक (2023): 130वाँ स्थान (2022 में 133वाँ)
  • HDI मान (Value) : 0.685 (2022 में 0.676)
  • वर्गीकरण : भारत  मध्यम मानव विकास श्रेणी में बना हुआ है। हालाँकि, यह उच्च मानव विकास (HDI ≥ 0.700) की सीमा के निकट पहुँच रहा है।
  • भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति : चीन (78वें), श्रीलंका (89वें) एवं भूटान (125वें) भारत से ऊपर हैं जबकि बांग्लादेश (130वें) की रैंकिंग बराबर है। 
  • नेपाल (145वें), म्यांमार (150वें), पाकिस्तान (168वें) भारत से नीचे हैं।

भारत की प्रगति के संकेत

संकेतक 

2022 

2023 

जीवन प्रत्याशा

67.7 वर्ष

72 वर्ष

प्रत्याशित शिक्षा अवधि

12.6 वर्ष

13 वर्ष

औसत शिक्षा अवधि

6.57 वर्ष

9 वर्ष

प्रति व्यक्ति आय (GNI)

$6,951

$9,046.76

  • इन आँकड़ों से स्पष्ट है कि भारत ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य में ठोस प्रगति की है। साथ ही, आय स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।
  • वर्ष 1990 के बाद से भारत के एच.डी.आई. मूल्य में 53% से अधिक की वृद्धि हुई है जो वैश्विक एवं दक्षिण एशियाई औसत दोनों से अधिक तेजी से बढ़ रहा है।

वैश्विक परिप्रेक्ष्य

  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देश:
    • आइसलैंड (0.972)
    • नॉर्वे, स्विट्जरलैंड (दोनों 0.970)
    • डेनमार्क
    • जर्मनी
    • स्वीडन
  • निचले स्थान पर : दक्षिण सूडान (193वाँ स्थान), सोमालिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR