New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मानवाधिकारों का उल्लंघन और ‘मैग्निट्स्की अधिनियम’ 

संदर्भ

हाल ही में, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप में बांग्लादेश के विशिष्ट सैन्य और पुलिस टास्क फोर्स ‘रैपिड एक्शन बटालियन’ (आर.ए.बी.) पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध ‘मैग्निट्स्की अधिनियम’ के अंतर्गत लगाया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • अमेरिकी ट्रेजरी के इस निर्णय पर बांग्लादेश ने विरोध व्यक्त किया है क्योंकि इससे बांग्लादेश की एक ऐसी एजेंसी कमज़ोर हो सकती है जो आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य जघन्य अंतर्राष्ट्रीय अपराधों को कम करने में अधिक सक्षम है।
  • वर्ष 2004 में गठित रैपिड एक्शन बटालियन, बांग्लादेश पुलिस की एक विशिष्ट अपराधरोधी और आतंकवादरोधी इकाई है।
  • विदित है कि अमेरिका द्वारा यह प्रतिबंध चीन, रूस, म्यांमार और उत्तर कोरिया आदि देशों पर भी लगाया जा चुका  है।

मैग्निट्स्की अधिनियम

  • इसके अंतर्गत अमेरिका मानवाधिकरों के उल्लंघन के लिये जिम्मेदार विदेशी व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाता है।
  • इस अधिनियम को "वैश्विक मैग्निट्स्की मानवाधिकार जवाबदेही अधिनियम" भी कहा जाता है।
  • इसे 112वीं संयुक्त राज्य कांग्रेस के तहत अधिनियमित तथा वर्ष 2016 में लागू किया गया।
  • इस अधिनियम के तहत विदेशी व्यक्ति के प्रतिबंध के तौर पर उसका वीजा रद्द कर दिया जाता है और आर्थिक प्रतिबंध के तौर पर अमेरिका स्थित उसकी संपत्ति को जब्त कर लिया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग

  • स्थापना- वर्ष 1946 में 
  • उद्देश्य- मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करना 
  • सदस्य देश- 193  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X