ह्वासोंग-17 मिसाइल

(प्रारंभिक परीक्षा : अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)

चर्चा में क्यों

हाल ही में, उत्तर कोरिया ने ‘ह्वासोंग-17’ (Hwasong-17) नामक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया।

प्रमुख बिंदु

  • ह्वासोंग-17 उत्तर कोरिया की अब तक की सबसे बड़ी मिसाइल होने के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी रोड-मोबाइल (road-mobile) तरल-ईंधन वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। यह मिसाइल 15,000 किमी. (9,320 मील) की दूरी तय कर सकती है।
  • विदित है कि अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता न्यूनतम 5,500 किमी. तथा अधिकतम 7,000 से 16,000 किमी. तक होती है।
  • इस मिसाइल का व्यास लगभग 2.5 मीटर तथा पूरी तरह ईंधन से भरे जाने के बाद कुल द्रव्यमान 80 से 110 टन के बीच है।
  • उत्तर कोरिया की पहले के आई.सी.बी.एम. के विपरीत, ह्वासोंग-17 को एक ट्रांसपोर्टर-इरेक्टर-लॉन्चर (TEL) वाहन से सीधे लॉन्च किया जा सकता है।
ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर
  • यह एक एकीकृत प्राइम मूवर वाला वाहन है जो एक से अधिक मिसाइलों को ले जा सकता है, फायरिंग की स्थिति में मिसाइलों को उठा सकता है और लॉन्च कर सकता है। ऐसे वाहन सतह से हवा में और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल दोनों के लिये मौजूद हैं।

Hwasong-17

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.