New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

गैंडों की आबादी में वृद्धि

चर्चा में क्यों

हाल ही में, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिज़र्व में हुई नवीनतम पशुगणना के अनुसार एक-सींग वाले गैंडों (भारतीय गैंडों) की आबादी में पिछले चार वर्षों में 200 की वृद्धि हुई है। 

प्रमुख बिंदु

  • वर्ष 2018 में हुई पिछली पशुगणना में गैंडों की आबादी 2,413 दर्ज की गई थी, जो वर्तमान में बढ़कर 2,613 हो गई है। अनुमानित गैंडों में से 1,823 वयस्क, 365 उप-वयस्क, 279 किशोर और 146 बच्चे थे।
  • मार्च माह में असम के दो और गैंडों के आवासों ओरंग नेशनल पार्क एवं पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में भी इसी तरह की पशुगणना संपन्न हुई।
  • ओरंग नेशनल पार्क में वर्ष 2018 में 101 की तुलना में 24 गैंडों की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में वर्ष 2018 की तुलना में 5 गैंडे अधिक दर्ज किये गए।

भारतीय गैंडा

  • इसे एक सींग वाला बड़ा गैंडा भी कहा जाता है। ये भारतीय उपमहाद्वीप के पूरे उत्तरी भाग में गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों के साथ मुख्यतया भारत एवं नेपाल में पाए जाते हैं। भारत में इस प्रजाति का निवास पश्चिम बंगाल तथा असम राज्य के कुछ हिस्सों तक ही सीमित है।
  • इस प्रजाति को सींगों के अवैध शिकार, आवासों के विनाश, घटती आनुवंशिक विविधता आदि के कारण संकट का सामना करना पड़ रहा है।

संरक्षण

  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 : अनुसूची I
  • आई.यू.सी.एन. की लाल सूची : सुभेद्य (Vulnerable)
  • साइट्स (CITES) : परिशिष्ट I
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR