New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत की GDP का अनुमान 6.8% : मॉर्गन स्टेनली

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, मॉर्गन स्टेनली
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ:

मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान सकारात्मक बना हुआ है।

morgan-stenley

मॉर्गन स्टेनली का अनुमान:

  • मॉर्गन स्टेनली ने औद्योगिक और पूंजीगत व्यय गतिविधि में लगातार वृद्धि के कारण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 6.8% कर दिया है।
    • पहले यह अनुमान 6.5% था।
  • मार्च 2024 की चौथी तिमाही में GDP की वृद्धि दर लगभग 7% रहेगी। 
    • इस प्रकार वित्त वर्ष 2023-24 की GDP वृद्धि दर 7.9% रहेगी।
  • विकास का आधार व्यापक होगा और ग्रामीण-शहरी खपत एवं निजी-सार्वजनिक पूंजीगत व्यय के बीच अंतर वित्त वर्ष 2024-25 में कम हो जाएगा।
  • मुद्रास्फीति में कमी और चालू खाता घाटा कम होने के कारण अर्थव्यवस्था में स्थिरता आ रही है।
  • CPI बास्केट में महत्वपूर्ण भागीदारी वाली खाद्य मुद्रास्फीति में कमी आई है। 
    • ऐसा आपूर्ति-पक्ष में सुधार के कारण हुआ है। 
  • घरेलू मांग में वृद्धि स्थिर रही है और यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा दृष्टिकोण है। 
  • खपत GDP की 60.3% है और यह घरेलू मांग का मुख्य आधार है।
  • धीमी वैश्विक वृद्धि, कमोडिटी की ऊंची कीमतें और सख्त वैश्विक वित्तीय नीतियाँ भारत की वृद्धि तथा व्यापक आर्थिक स्थिरता के लिए जोखिम उत्पन्न करती हैं।
  • भारत में निवेश दर वित्तीय वर्ष 2022-23 में GDP की 32.2% था।
  • वित्तीय वर्ष 2026-27 तक निवेश दर बढ़कर GDP की 36.2% हो जाएगा। 

मॉर्गन स्टेनली के बारे में:

  • मॉर्गन स्टेनली अमेरिका स्थित निवेश बैंक है। 
  • जे.पी. मॉर्गन एंड कंपनी इसकी पूर्ववर्ती संस्था थी।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1871 में जॉन पियरपोंट मॉर्गन ने की थी।
  • वर्ष 1929 की महामंदी के बाद वर्ष 1933 में ग्लास-स्टीगल अधिनियम पारित हुआ।
  • इस अधिनियम के पश्चात कंपनी ने वर्ष 1935 में निवेश बैंकिंग प्रभाग को अलग कर मॉर्गन स्टेनली का गठन किया।
  • हेनरी एस. मॉर्गन और हेरोल्ड स्टेनली इसके प्रारंभिक साझेदार थे।
  • वर्ष 1986 में मॉर्गन स्टेनली का सार्वजनीकरण हो गया। 
  • वर्ष 2003 में मॉर्गन स्टेनली ने प्रतिभूतियों, धन प्रबंधन और निवेश प्रबंधन व्यवसायों का समर्थन करने के लिए मुंबई में एक नया ग्लोबल इन-हाउस सेंटर स्थापित किया।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न:

प्रश्न: मॉर्गन स्टेनली के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. जे.पी. मॉर्गन एंड कंपनी इसकी पूर्ववर्ती संस्था थी।
  2. इसकी स्थापना वर्ष 1871 में जॉन पियरपोंट मॉर्गन ने की थी।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न:

प्रश्न: मॉर्गन स्टेनली ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर के अपने पूर्व के अनुमान को संशोधित कर क्यों बढ़ाया है? विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR