New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत को अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) की अध्यक्षता मिली

 चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत ने अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) की अध्यक्षता जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

प्रमुख बिंदु:

  • इस चुनाव में संगठन के 100 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि अध्यक्षता का निर्धारण मतपत्र प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। 
  • प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) के सचिव श्री वी. श्रीनिवास द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया।
  • भारत की उम्मीदवारी को 141 ​​में से 87 वोट मिले,जो सदस्य देशों के समर्थन को दर्शाता है।

IIAS क्या है?

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) एक गैर-सरकारी वैश्विक संघ है।
  • ये लोक प्रशासन और सार्वजनिक नीति में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देता है।
  • इसमें 31 सदस्य देश और 20 राष्ट्रीय खंड (national sections) शामिल हैं।
  • यह संस्था संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी में कार्य करती है,
    • हालांकि यह औपचारिक रूप से UN से संबद्ध नहीं है।
  • इसके सदस्य देशों में भारत, जापान, चीन, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका जैसे प्रमुख देश शामिल हैं।

चुनाव प्रक्रिया:

  • इस चुनाव में कुल चार देशों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दिया था-
    • भारत
    • ऑस्ट्रिया
    • दक्षिण अफ्रीका
    • बहरीन
  • सुनवाई के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।
  • इसके बाद अंतिम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रिया के बीच हुआ। 
  • भारत ने निर्णायक जीत दर्ज की।

भविष्य की पहल

  • भारत की अध्यक्षता में IIAS का ध्यान निम्नलिखित क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा:
    • डिजिटल सशक्तिकरण और ई-गवर्नेंस
    • संस्थागत सुधार और पारदर्शिता
    • उत्तर-दक्षिण विभाजन को पाटना – यानी विकासशील और विकसित देशों के बीच प्रशासनिक अंतर को कम करना
    • सदस्य देशों में सहयोग और समावेशिता को बढ़ावा देना

प्रश्न.हाल ही में भारत ने किस वैश्विक संगठन की अध्यक्षता जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है?

(a) UNESCO

(b) WHO

(c) IIAS

(d) UNGA

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR