New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज

चर्चा में क्यों?

  • भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप इंडिया के 9वें स्थापना दिवस पर "इंप्रूव फैक्टबुक और भारत स्टार्टअप चैलेंज" लॉन्च किया है।

 इंप्रूव फैक्टबुक:

  • यह एक डिजिटल मंच है, जिसका उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप्स के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को प्रदर्शित करना है।
  • यह प्लेटफॉर्म स्टार्टअप्स के नवाचार, समाज में बदलाव, और विकास के प्रयासों को साझा करने के लिए एक साक्ष्य-आधारित डेटाबेस के रूप में काम करेगा।
  • इसमें स्टार्टअप्स के सामाजिक योगदान, स्थिरता पहल और समाज की भलाई के लिए किए गए कार्यों को एकत्र किया जाएगा।

भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज:

  • भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज स्टार्टअप्स को 20 बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न उद्योगों और तकनीकी क्षेत्रों में समाधान खोजने का अवसर प्रदान करेगा।
  • इन कंपनियों के साथ सहयोग करके, स्टार्टअप्स नवीनतम समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, जैसे-
    • अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में स्थिरता और पर्यावरण के अनुकूल समाधान।
    • एग्रीटेक में कृषि के लिए तकनीकी नवाचार।
    • हेल्थकेयर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और तकनीकी समाधान।
    • रोबोटिक्स और क्लीनटेक में नई प्रणालियों का विकास।
    • ब्लॉकचेन और सेमीकंडक्टर में उन्नत तकनीकी समाधान।
    • सोशल कॉमर्स और ई-कॉमर्स में व्यवसायों के लिए नई अवसरों का सृजन 
  • यह भारतीय स्टार्टअप्स को समाज के लिए लाभकारी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करता है।
  • यह उन्हें विश्वव्यापी स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और सहयोग प्रदान करता है।

स्टार्टअप इंडिया:

  • भारत सरकार की यह पहल 16 जनवरी 2016 को शुरू की गई थी। 
  • इसका उद्देश्य भारत में नवाचार, व्यवसायिक अवसर और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है साथ ही स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना है।
  • स्टार्टअप इंडिया की उपलब्धियां:
    • भारत 15 जनवरी, 2025 तक 1,59,157 स्टार्टअप के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है।
    • स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2016 में लगभग 500 थी।
    • यह 17.2 लाख प्रत्यक्ष रोजगार पैदा कर रहा है।  
    • स्टार्टअप को अब तक सरकार से कुल 13 ट्रिलियन रुपये का वित्त पोषण प्राप्त हुआ है।

प्रश्न. भारत सरकार ने स्टार्टअप इंडिया पहल कब शुरू की थी? 

(a) 15 जनवरी, 2016 

(b) 16 जनवरी, 2016 

(c) 17 जनवरी, 2016 

(d) 18 जनवरी, 2016

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR