New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारतीय मेटेरियोविजिलेंस प्रोग्राम

भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने सभी चिकित्सा उपकरण लाइसेंस धारकों एवं निर्माताओं को जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरणों से संबंधित प्रतिकूल घटना के विषय में भारतीय मेटेरियोविजिलेंस प्रोग्राम (MVPI) प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

भारतीय मेटेरियोविजिलेंस प्रोग्राम (MVPI) के बारे में

  • MVPI को औपचारिक रूप से 06 जुलाई, 2015 को भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) द्वारा लॉन्च किया गया था। 
  • वर्ष 2018 से इसकी देखरेख भारतीय फार्माकोपिया आयोग करता है। यह आयोग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक स्वायत्त संस्था है।

भारतीय मेटेरियोविजिलेंस प्रोग्राम के उद्देश्य 

  • रोगी सुरक्षा निगरानी के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रणाली निर्मित करना 
  • चिकित्सा उपकरणों के उपयोग के जोखिम-लाभ अनुपात का विश्लेषण करना
  • चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा पर साक्ष्य-आधारित डाटा उत्पन्न करना
  • चिकित्सा उपकरणों के उपयोग पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) का समर्थन करना
  • जोखिम को न्यूनतम करने के लिए विभिन्न हितधारकों को चिकित्सा उपकरणों के उपयोग पर सुरक्षा जानकारी संप्रेषित करना
  • मेटेरियोविजिलेंस गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता समन्वय केंद्र के रूप में उभरना
    • सूचना एवं डाटा प्रबंधन के आदान-प्रदान के लिए अन्य स्वास्थ्य देखभाल संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग करना  

केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (CDCSO) के बारे में 

  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अधीन केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) एक राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण (NRA) है। 
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। 
  • औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम, 1945 के तहत औषधियों व प्रसाधन सामग्री के नियमन के लिए केंद्रीय तथा राज्य नियामकों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
    • भारत में चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा, गुणवत्ता एवं प्रदर्शन को इनके अनुसार ही नियंत्रित किया जाता है। 
    • वर्तमान में, भारत चिकित्सा उपकरणों के लिए 80% आयात पर निर्भर है।

भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI)

  • यह भारत सरकार के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन विभाग का प्रमुख है।
  • यह भारत में दवाओं के निर्माण, बिक्री, आयात व वितरण के लिए मानक भी तय करता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR