New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी को नवरत्न का दर्जा

IRDA

  • हाल ही में भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी को नवरत्न का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम का दर्जा प्रदान किया गया।

नवरत्न दर्जा प्राप्त होने के लाभ 

  • केंद्रीय प्राधिकरण से अनुमोदन की आवश्यकता के बिना ₹1,000 करोड़ तक के महत्त्वपूर्ण निवेश निष्पादित करने का अधिकार 
  • प्रतिवर्ष अपनी नेटवर्थ का 30% तक आवंटित करने की अनुमति, लेकिन यह 1,000 करोड़ से कम रहे।
  • संयुक्त उद्यमों में भाग लेने, साझेदारी बनाने एवं विदेशी सहायक कंपनियाँ स्थापित करने का विकल्प 
  • इसके निदेशक मंडल को भारत एवं विदेशों में विलय तथा अधिग्रहण की अनुमति देने की शक्ति 
  • इसे विदेश में निवेश करने के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति से मंजूरी की आवश्यकता होगी 

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा)

  • इसकी स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी। 
  • यह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है  
  • इसका कार्य नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना में सहायता के लिए धन उपलब्ध कराना शामिल है।
  • ‘भारतीय रिज़र्व बैंक’ के नियमों के अंतर्गत यह एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संगठन है।

महारत्‍न, नवरत्‍न तथा मिनीरत्‍न

  • केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) को उन्हें होने वाले लाभ और नेट वर्थ के आधार पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है –
    • महारत्‍न
    • नवरत्‍न
    • मिनीरत्‍न
      • मिनीरत्न को मिनीरत्न श्रेणी-I तथा मिनीरत्न श्रेणी-II में वर्गीकृत किया गया है। 

नवरत्‍न दर्जा प्राप्त करने के मानदंड

  1. पहले से मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा प्राप्त हो। 
  2. विगत पाँच वर्षों में से तीन में समझौता ज्ञापन प्रणाली के तहत बहुत अच्छी या उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की हो।
  3.  निम्नलिखित छह प्रदर्शन मापदंडों में 60 अंक या उससे अधिक का स्कोर प्राप्त किया हो –
  4. प्रति शेयर कमाई-10 अंक
  5. शुद्ध पूंजी और शुद्ध लाभ- 25 अंक
  6. उत्पादन की कुल लागत के सापेक्ष जनशक्ति(Manpower) पर आने वाली लागत-15 अंक
  7. कारोबार पर ब्याज और करों से पहले अर्जित लाभ - 15 अंक
  8. नियोजित पूंजी के लिए मूल्यह्रास, ब्याज और करों से पहले अर्जित लाभ - 15 अंक
  9. अंतर-क्षेत्रीय प्रदर्शन- 20 अंक

प्रश्न - भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी की स्थापना कब हुई थी ?

(a) वर्ष 1947

(b) वर्ष 1957

(c) वर्ष 1980

(d) वर्ष 1987

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR