New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

भारत का पहला समर्पित क्वांटम और एआई विश्वविद्यालय परिसर

संदर्भ 

हाल ही में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeITY) के अधीन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ अमरावती में भारत का पहला समर्पित क्वांटम एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। 

प्रमुख बिंदु 

  • NIELIT भारत में उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध MeITY के अंतर्गत एक प्रमुख स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है। 
  • NIELIT को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है और देशभर में इसके 12 मान्यता प्राप्त परिसर हैं। 
  • इस ढांचे के तहत आगामी अमरावती पहल को क्वांटम एवं एआई पर केंद्रित एक विशेष विश्वविद्यालय परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा, जो पूरी तरह से अत्याधुनिक क्षेत्रों के लिए समर्पित होगा। 
  • NIELIT के डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी इकोसिस्टम के अंतर्गत स्थित अमरावती परिसर भारत का पहला संस्थागत रूप से समर्पित शैक्षणिक केंद्र होगा जो पूरी तरह से क्वांटम एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित होगा। 

प्रस्तावित परिसर में अत्याधुनिक फोकस क्षेत्र

  • क्वांटम कंप्यूटिंग और क्वांटम एल्गोरिदम
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग
  • क्वांटम संचार और साइबर सुरक्षा
  • क्वांटम हार्डवेयर और सिस्टम इंजीनियरिंग
  • उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग
  • एआई-क्वांटम अभिसरण अनुसंधान

कैंपस में एकीकृत सुविधाएँ

  • स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. कार्यक्रम
  • उन्नत अनुसंधान प्रयोगशालाएँ
  • उद्योग से जुड़े उत्कृष्टता केंद्र (CoE)
  • डीप-टेक इनक्यूबेशन और उद्यमिता सहायता
  • वैश्विक शैक्षणिक और अनुसंधान एवं विकास सहयोग 

इस पहल से क्वांटम प्रौद्योगिकियों और एआई में भारत की क्षमताओं की महत्वपूर्ण रूप से मजबूत होने की उम्मीद है जिससे देश अगली पीढ़ी के नवाचार और गहन तकनीक शिक्षा में वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित होगा। 

NIELIT के बारे में

  • यह भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeITY) के अंतर्गत एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है जो राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कौशल विकास और डिजिटल सशक्तिकरण में अग्रणी रही है। 
  • 56 NIELIT केंद्रों, 750 से अधिक मान्यता प्राप्त संस्थानों और 9,000 से अधिक सुविधा केंद्रों के माध्यम से अपनी व्यापक उपस्थिति के साथ इसने आई.सी.टी. क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों में लाखों छात्रों को कुशल व प्रमाणित किया है। 
  • NIELIT को शिक्षा मंत्रालय द्वारा विशिष्ट श्रेणी के तहत ‘मानित विश्वविद्यालय’ का दर्जा दिया गया है। 
  • इसका मुख्य परिसर रोपड़ (पंजाब) में है और इसके ग्यारह घटक परिसर आइजोल, अगरतला, औरंगाबाद, कालीकट, गोरखपुर, इम्फाल, इटानगर, अजमेर (केकरी), कोहिमा, पटना और श्रीनगर में स्थित हैं। 
  • इसका उद्देश्य डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके ई और आईसीटी क्षेत्र में उच्च शिक्षा में क्रांति लाना है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X