भारत का पहला स्मार्ट बुद्धिमान गाँव

चर्चा में क्यों ?

महाराष्ट्र के नागपुर जिले का सतनावरी गाँव आज डिजिटल युग में ग्रामीण भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

प्रमुख बिन्दु:

  • राज्य सरकार की पहल और वॉयस ऑफ इंडियन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंटरप्राइजेज के मार्गदर्शन में यह गाँव देश का पहला ‘स्मार्ट इंटेलिजेंट विलेज’ बनने की ओर अग्रसर है। 
  • इस पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य उन्नत तकनीकों के माध्यम से ग्रामीण जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं-कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, शासन और वित्त में सुधार लाना है।

परियोजना का चयन और शुभारंभ

  • सतनावरी का चयन इसकी लगभग 1,800 की आबादी,बेहतर कनेक्टिविटी और विकास के लिए तैयार बुनियादी ढांचे के कारण किया गया। 
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी,
    • इसे स्थानीय प्रशासन और जिला अधिकारी भी सक्रिय रूप से समर्थन दे रहे हैं। 
  • इस पहल को सफल बनाने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ के तहत 15 निजी कंपनियां सहयोग कर रही हैं, जबकि VOICE तकनीकी नेतृत्व प्रदान कर रहा है।

कृषि में तकनीकी क्रांति

  • इस स्मार्ट विलेज का सबसे बड़ा फोकस कृषि क्षेत्र पर है। 
  • यहाँ ड्रोन तकनीक की मदद से खेती की जा रही है,
    • इससे फसल की स्थिति की निगरानी बेहतर होती है। 
  • स्मार्ट सिंचाई प्रणाली और मृदा सेंसर खेत की मिट्टी की गुणवत्ता का रियल-टाइम आंकलन करते हैं, 
  • इससे जल संसाधनों का संरक्षण और फसल उत्पादन में वृद्धि संभव हो पाती है। 
  • किसानों को मोबाइल एप के माध्यम से मौसम की जानकारी, 
    • मिट्टी की सेहत और कटाई के उपयुक्त समय के रियल-टाइम अलर्ट मिलते हैं। 
  • फसल डैशबोर्ड के जरिये वे बेहतर योजना बनाकर बाज़ार की मांग का अनुमान लगा सकते हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य में डिजिटल उन्नति

  • सतनावरी में शिक्षा के क्षेत्र में भी तकनीक का व्यापक उपयोग हो रहा है। 
  • एआई-एकीकृत डिजिटल किताबें,दूरस्थ शिक्षा प्लेटफॉर्म और स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों को व्यक्तिगत और इंटरैक्टिव शिक्षा उपलब्ध कराते हैं।

शासन और बुनियादी ढांचे का डिजिटलीकरण

  • सतनावरी की ग्राम पंचायत में वाई-फ़ाई और डिजिटल गवर्नेंस उपकरणों से शासन कार्यों को पारदर्शी और त्वरित बनाया गया है। 
  • रियल-टाइम डेटा डैशबोर्ड से जल गुणवत्ता, सिंचाई और अन्य नागरिक सेवाओं की निगरानी की जाती है।

प्रश्न. सतनावरी गाँव किस परियोजना के तहत देश का पहला स्मार्ट इंटेलिजेंट विलेज बनने की दिशा में है ?

(a) डिजिटल इंडिया

(b) मेक इन इंडिया

(c) राज्य सरकार और VOICE की पायलट प्रोजेक्ट

(d) स्वच्छ भारत मिशन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.