New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

एकीकृत सैन्य थिएटर कमांड

(प्रारभिक परीक्षा : राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)
 (मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3 : आंतरिक सुरक्षा)

संदर्भ 

भारतीय सशस्त्र बलों का एकीकृत सैन्य थिएटर कमांड में बदलने की योजना है। एकीकृत थिएटर कमांड के निर्माण के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इसके मसौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी रक्षा सुधार का एक हिस्सा है।   

क्या है एकीकृत सैन्य थिएटर कमांड

  • वर्तमान में तीनों रक्षा सेवाएँ (थल, जल एवं वायु) अपने व्यक्तिगत परिचालन कमांड के तहत व्यक्तिगत रूप से कार्य करती हैं। इसका लक्ष्य तीन रक्षा सेनाओं को एकीकृत करना है।
  • एकीकृत थिएटर कमांड के गठन के बाद से तीनों रक्षा सेवाओं (भारतीय थल सेना, भारतीय नौ सेना, भारतीय वायु सेना) के कर्मियों की विशिष्ट इकाइयों को एक ही थिएटर कमांडर के अधीन रखा जाएगा। 

एकीकृत सैन्य थिएटर कमांड का विकास

  • भारत सरकार ने वर्ष 2019 में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पद सृजित करके और बदलावों की निगरानी के लिए सैन्य मामलों के विभाग (DMA) की स्थापना करके सुधारों की शुरुआत की थी।
  • इसके लिए पिछले पाँच वर्षों से प्रयास जारी है। हालाँकि, इस बीच निचले स्तर पर सेवाओं को एकीकृत करने की अन्य पहल भी लागू की गई हैं।

क्या है एकीकृत सैन्य थिएटर कमांड के उद्देश्य 

  • इसका उद्देश्य सीमित संघर्ष या युद्ध के दौरान परिभाषित सैन्य लक्ष्यों के साथ विशिष्ट प्रतिद्वंदी (शत्रु) आधारित थिएटरों में संयुक्त अभियानों के लिए तीनों सेनाओं को एकीकृत करना है। 
  • इस एकीकरण से तीनों सेनाएं एक इकाई के रूप में संयुक्त रूप से स्थितियों को अपने पक्ष में नियंत्रित कर सकेंगी। 
  • इस प्रक्रिया में अलग-अलग सैन्य सेवाओं की जनशक्ति व संसाधनों को तर्कसंगत बनाया जा सकेगा। 

एकीकृत सैन्य थिएटर कमांड के अंतर्गत एकीकरण 

  • थिएटर कमांड के निर्माण के साथ उनके कर्मियों, संपत्तियों, बुनियादी ढांचे एवं रसद को एकीकृत किया जाएगा। मुंबई को पहला त्रि-सेवा सामान्य रक्षा स्टेशन बनाने की योजना है। 
  • लॉजिस्टिक्स आवश्यकताओं में एकीकरण को बढ़ावा देने और आपूर्ति श्रृंखलाओं व अधिकारियों की अंतर-सेवा पोस्टिंग को सुव्यवस्थित करने के लिए देश भर में अतिरिक्त संयुक्त लॉजिस्टिक्स नोड स्थापित करने की योजना है।

कमान एवं मुख्यालय संबंधी योजनाएं

  • सेना के नवीनतम मसौदे में प्रतिद्वंदी (शत्रु) आधारित तीन थिएटर कमांड की कल्पना की गई है : 
    • पाकिस्तान का मुकाबला करने के लिए जयपुर में एक पश्चिमी थिएटर कमांड
    • चीन का मुकबला करने के लिए लखनऊ में एक उत्तरी थिएटर कमांड 
    • हिंद महासागर क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले खतरों का मुकबला करने के लिए एक समुद्री थिएटर कमांड
      • इसका मुख्यालय कोयंबटूर में हो सकता है। हालांकि, मुख्यालय के लिए कारवार एवं तिरुवनंतपुरम पर भी विचार जारी है।
  • इसके अलावा एक संयुक्त रसद कमांड, एक अंतरिक्ष कमांड एवं एक प्रशिक्षण कमांड के साथ-साथ एक वायु रक्षा कमांड तथा पूर्वी, उत्तरी व पश्चिमी कमांड में भी अन्य थिएटर कमांड बनाने की भी योजनाएं हैं।

थिएटर सैन्य कमांड का निर्माण और मौजूदा सर्विस कमांड में तर्कसंगतता

  • वर्तमान में थल सेना एवं वायु सेना के सात-सात कमांड हैं, जबकि नौसेना के तीन कमांड हैं। 
    • इसके अलावा दो त्रि-सेवा कमांड हैं : अंडमान एवं निकोबार कमांड तथा स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC)। इसके अतिरिक्त हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (HQIDS) भी है।
  • थिएटर सैन्य कमांड के निर्माण के बाद तीनों सेवाओं के तीन कमांड मुख्यालयों को थिएटर कमांड मुख्यालय में परिवर्तित करने की संभावना है।
    • मौजूदा अंडमान एवं निकोबार कमांड को समुद्री थिएटर कमांड में में शामिल किया जा सकता है और HQIDS संभवतः CDS के तहत काम करेगा।
    • योजना के अनुसार SFC स्वतंत्र रूप से कार्य जारी रखेगा।

कौन करेगा कमांड का नेतृत्व 

  • तीन थिएटर कमांड का नेतृत्व तीन थिएटर कमांडर करेंगे जो संभवतः जनरल या समकक्ष रैंक के होंगे।
  • वर्तमान योजनाओं के अनुसार, थिएटर कमांडर एक राष्ट्रीय रक्षा समिति को रिपोर्ट करेगा। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री द्वारा किए जाने की संभावना है।
  • इसके अतिरिक्त, एक वाइस CDS एवं एक डिप्टी CDS नियुक्त करने की भी योजना है।
  • वाइस CDS द्वारा रणनीतिक योजना, क्षमता विकास एवं खरीद-संबंधी मामलों की देखरेख करने की संभावना है। 
    • वाइस CDS संभवतः जनरल या समकक्ष रैंक का अधिकारी होगा।
  • डिप्टी CDS थिएटरों के बीच संपत्ति आवंटन के संचालन, खुफिया जानकारी एवं समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे।
    • डिप्टी CDS संभवतः लेफ्टिनेंट जनरल या समकक्ष रैंक का अधिकारी हो सकता है।
  • तीनों सेना प्रमुख अलग-अलग रूप से सेवाओं के उत्थान, प्रशिक्षण एवं रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे। साथ ही, ऑपरेशन की जिम्मेदारी तीन थिएटर कमांडरों पर होगी। 

क्या आप जानते हैं?

अमेरिका, चीन एवं फ्रांस सहित लगभग सभी प्रमुख सैन्य देशों ने थिएटर कमांड स्थापित किया है। भारत का थिएटर कमांड कोई वैश्विक सैन्य मॉडल का अनुसरण नहीं करेगा बल्कि भारत की अद्वितीय सुरक्षा स्थिति पर आधारित होगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR