New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

आदिवासी गांवों में ISRO की मदद से इंटरनेट सेवा 

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, V-SAT, ISRO
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ:

जनजातीय मामलों का मंत्रालय लगभग 80 आदिवासी गांवों में इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु पायलट आधार पर V-SAT स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है।

isro-satelite

मुख्य बिंदु:

  • ये आदिवासी गाँव झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र में स्थित हैं।
  • 7 मार्च, 2024 को जनजातीय विकास के लिए नवीन परियोजनाओं पर विचार-मंथन करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में यह प्रस्ताव रखा गया।
  • V-SAT स्टेशन स्थापित करने के लिए मंत्रालय द्वारा ISRO का सहयोग लिया जाएगा।
  • जनजातीय मामलों के मंत्रालय और ISRO जल्द ही आदिवासी बहुल गाँवों में पायलट कनेक्टिविटी  देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।
    • पायलट कनेक्टिविटी के तहत इंटरनेट, चिकित्सा और शैक्षिक कनेक्टिविटी जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

V-SAT स्टेशन:

  • ISRO के सहयोग से सरकार 80 गांवों में V-SAT स्टेशन स्थापित करेगी।
    • ये गाँव भौगोलिक रूप से दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित हैं।
    • अनेक चुनौतियों ने इन गाँवों को लंबे समय से इंटरनेट की कनेक्टिविटी की पहुंच से दूर रखा है।
  • इस परियोजना को अन्य राज्यों के इसी तरह के आदिवासी गांवों तक विस्तृत करने के लिए मंत्रालय द्वारा पायलट परियोजना की निगरानी की जाएगी।
    • इस परियोजना का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस को सुलभ करना भी है।

V-SAT के बारे में:

  • VSAT (very small apperture terminal) एक उपग्रह आधारित स्टेशन है।
  • यह स्टार टोपोलॉजी आधारित संचार प्रणाली है।
  • यह उपग्रह के माध्यम से दो-तरफा संचार की सुविधा प्रदान करता है।  
  • यह 75 सेमी से 1.2 मीटर तक के डिश एंटीना से सुसज्जित है।
  • इसमें एक हब (HUB) होता है, जो उपग्रह के माध्यम से विभिन्न अंतिम बिंदुओं से जुड़ा होता है।
  • यह छोटे दूरस्थ पृथ्वी स्टेशनों (टर्मिनलों) और अन्य टर्मिनलों (मेष टोपोलॉजी) या केंद्रीय पृथ्वी स्टेशन "हब" (स्टार टोपोलॉजी में) के बीच डेटा प्रसारित करता है।

V-SAT          

  • HUB उपग्रह के माध्यम से विभिन्न अंतिम उपयोगकर्ताओं से जुड़ा हुआ है। 
  • अर्थ स्टेशन पर एक कंप्यूटर स्थापित किया जाता है, जो उपग्रह के माध्यम से विभिन्न अंतिम उपयोगकर्ताओं के साथ अर्थ स्टेशन के संचार को नियंत्रित करता है।
  • अंतिम उपयोगकर्ता एक- दूसरे से सीधे संवाद स्थापित नहीं कर सकते। 
  • V-SAT एंटीना में कम शोर वाला ब्लॉक कनवर्टर है, जो सैटेलाइट से सिग्नल प्राप्त करते है।
  • एक ब्लॉक अप कनवर्टर संचार के लिए उपग्रह को सिग्नल भेजता है। 
  • V-SAT डिश एंटीना को छत या जमीन पर कहीं भी लगाया जा सकता है।
  • इस प्रकार यह संचार प्रणाली सेवा प्रदाताओं को इंटरनेट, वॉयस ओर वीडियो सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाती है।
  • वर्तमान में कुछ V-SAT सेवा प्रदाता कंपनियां हैं;
    • भारती एयरटेल
    • रिलायंस जियो  
    • BSNL

V-SAT का लाभ:

  • यह सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र के लिए भी उपलब्ध है। 
  • जो संस्था डेटा की सुरक्षा का अधिक ध्यान रखते हैं, वे V-SAT संचार प्रणाली का लाभ उठा सकते हैं। 
  • ऐसे संस्थान जो सुदूर भौगोलिक स्थानों के लिए एक सुरक्षित संचार तकनीक स्थापित करना चाहते हैं, उनके लिए यह प्रणाली लाभदायक है।
    • क्योंकि यह अंतिम बिंदुओं के बीच एक निजी और सुरक्षित संबंध स्थापित करता है। 
    • यह उनके लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क की तरह काम करता है।
  • V-SAT की प्रभावी लागत भी कम है। 
    • इसमें सेवा प्रदाताओं को विभिन्न स्थानों पर संचार के लिए व्यक्तिगत नेटवर्क स्थापित करने की आवश्यकता नहीं है।
  • इसका कवरेज क्षेत्र विस्तृत है। 
  • यह दूरदराज के क्षेत्रों को कवर करने के लिए एक अच्छी प्रणाली है। 
  • समुद्री क्षेत्र के लिए यह एक अच्छा समाधान है, जहां भौतिक नेटवर्क संचार स्थापित करना बहुत जटिल होता है।

VSAT के नकारात्मक पक्ष:

  • मौसम की स्थिति और इमारतों या पेड़ों के गिरने से इसके सिग्नल की गुणवत्ता कम हो जाती है।
  • इस प्रणाली में संचार में 500 मिलीसेकंड का विलंब होता है, जो सर्विस प्रोवाइडर के लिए थोड़ी परेशानी वाली बात हो सकती है।

ISRO के बारे में:

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है।
  • इसका गठन 15 अगस्त, 1969 को किया गया था।
  • ISRO का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रीय आवश्यकताओं के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का विकास और अनुप्रयोग है।
    • इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए, इसरो ने संचार, दूरदर्शन प्रसारण और मौसम संबंधी सेवाओं, अंतरिक्ष आधारित नौसंचालन सेवाओं के लिए प्रमुख अंतरिक्ष प्रणालियों की स्थापना की है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न:

प्रश्न- V-SAT के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह स्टार टोपोलॉजी आधारित संचार प्रणाली है।
  2. यह उपग्रह के माध्यम से दो-तरफा संचार की सुविधा प्रदान करता है।  
  3. इसमें एक हब (HUB) होता है, जो उपग्रह के माध्यम से विभिन्न अंतिम बिंदुओं से जुड़ा होता है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1 

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- V-SAT क्या है? इसकी उपयोगिता को स्पष्ट कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X