चर्चा में क्यों ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में केन्या को मानव अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस (Human African Trypanosomiasis - HAT),जिसे आमतौर पर स्लीपिंग सिकनेस कहा जाता है,को एक जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने का प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

प्रमुख बिंदु:
- केन्या यह उपलब्धि हासिल करने वाला अफ्रीका का दसवां देश बन गया है।
- यह सफलता उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (NTDs) के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जाती है।
- इससे पहले केन्या ने 2018 में गिनी वर्म रोग का उन्मूलन किया था।
मानव अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस (HAT) क्या है ?
- यह एक परजीवी रोग है, जो ट्रिपैनोसोमा ब्रुसेई नामक प्रोटोज़ोआ परजीवी के कारण होता है।
- यह रोग त्सेत्से मक्खी के काटने से फैलता है,जो उप-सहारा अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में पाया जाता है।
- HAT के दो प्रकार हैं:
- गैम्बिएन्स प्रकार - पश्चिम और मध्य अफ्रीका में अधिक प्रचलित।
- रोडेसिएंस प्रकार - पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में पाया जाता है।
रोग के लक्षण:
- प्रारंभिक लक्षणों में बुखार,सिरदर्द,जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं।
- रोग बढ़ने पर तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है,
- इससे भ्रम, मानसिक विकार और नींद में गड़बड़ी होती है।
- इसी कारण इसे 'स्लीपिंग सिकनेस' कहा जाता है।
रोग का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव:
- यह रोग मुख्य रूप से ग्रामीण और सीमांत समुदायों को प्रभावित करता है,जो खेती, मछली पकड़ने और पशुपालन जैसे कार्यों में लगे होते हैं।
- स्वास्थ्य सेवा की पहुंच कम होने,गरीबी और विस्थापन के कारण प्रभावित क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा जोखिम में होते हैं।
इतिहास और नियंत्रण प्रयास:
- 20वीं सदी में, विशेष रूप से युगांडा, कांगो बेसिन, और अंगोला में निद्रा रोग से कई महामारियाँ आईं।
- 1920 से 1960 तक कड़े नियंत्रण उपायों के चलते मामलों में भारी गिरावट आई।
- 1990 के दशक में निगरानी कमजोर होने से रोग पुनः बढ़ा। उस समय लगभग 40,000 नए मामले प्रतिवर्ष दर्ज होते थे।
- 1990 के अंत से WHO एवं अन्य संगठनों ने संयुक्त प्रयास शुरू किए,जिससे 2018 तक मामलों की संख्या 1,000 से भी कम रह गई।
निदान और उपचार:
- निदान में सक्रिय स्क्रीनिंग, माइक्रोस्कोपिक परीक्षण और मस्तिष्कमेरु द्रव (CSF) विश्लेषण शामिल हैं।
- रोग के प्रारंभिक चरण में पहचान और उपचार आवश्यक है क्योंकि तंत्रिका संबंधी जटिलताओं वाले चरण का इलाज कठिन होता है।
- स्वास्थ्य सेवा की सीमित पहुंच और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एक बड़ी चुनौती है।
केन्या के बारे में:

- केन्या पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है।
- इसकी राजधानी नैरोबी है।
- केन्या की सीमा उत्तर में सूडान और इथियोपिया, पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंज़ानिया, और पश्चिम में युगांडा से लगती है।
- इसके पूर्व में इंडियन ओशन भी है।
- यहां की दो मुख्य भाषाएं हैं: अंग्रेज़ी और स्वाहिली।