New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कुक्करहल्ली झील

र्चा में क्यों

मैसूर जिला प्रशासन ने शहर के मध्य में स्थित प्रतिष्ठित कुक्करहल्ली झील के पुनरोद्धार के लिए एक व्यापक परियोजना बनाने का कार्य भारतीय राष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (INTACH) को सौंपा।

KUKURHALLI

कुक्करहल्ली झील  (Kukkarahalli Lake) के बारे में 

  • कुक्करहल्ली झील का निर्माण 1864 में मैसूर के कुछ हिस्सों में पीने योग्य पानी की आपूर्ति के उद्देश्य से किया गया था। 
  • 58 हेक्टेयर भूमि फैली कुक्करहल्ली झील, अक्षर J के आकार की है और इसकी तटरेखा लगभग 5 किलोमीटर तक फैली हुई है।
  • यह झील एक महत्वपूर्ण जैव विविधता हॉटस्पॉट है और इसे एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र (IBA) के रूप में मान्यता प्राप्त है। 
  • लगभग 120 से अधिक पक्षियों की प्रजातियाँ इस झील में आश्रय प्राप्त करती हैं साथ यह झील पौधों की विविधता और स्पॉट-बिल्ड पेलिकन, डार्टर, पेन्ड स्टॉर्क आदि के लिए प्रजनन क्षेत्र लिए भी जानी जाती है।

भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (INTACH)

  • नई दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (INTACH) की स्थापना 1984 में भारत में विरासत जागरूकता और संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
  • यह एक गैर-लाभकारी संगठन है जो सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत है।
  • पिछले 40 वर्षों में, INTACH ने न केवल हमारी प्राकृतिक और निर्मित विरासत बल्कि अमूर्त विरासत के संरक्षण और परिरक्षण में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।
  • यह ट्रस्ट वास्तुकला विरासत, प्राकृतिक विरासत, कला और भौतिक विरासत, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत जैसे विभिन्न प्रभागों के माध्यम से काम करता है।
  • 2007 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद ने INTACH को विशेष परामर्शदात्री दर्जा प्रदान किया है।
  • 2007 में, INTACH ने दक्षिण एशियाई और दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्रीय पहलों पर सहयोग करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध विरासत नेटवर्क, ऑसहेरिटेज (AusHeritage) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X