सबसे बड़े सफ़ेद हाइड्रोजन भंडार की खोज

चर्चा में क्यों?

फ्रांस के मोसेल क्षेत्र में फोल्सविलर की मिट्टी के नीचे दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक हाइड्रोजन भंडार खोजा गया।

प्रमुख बिंदु:

  • इस भंडार में लगभग 46 मिलियन टन सफेद हाइड्रोजन है, जिसकी अनुमानित कीमत 92 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है।
    • यह विशाल भंडार 1,250 मीटर की गहराई पर सफेद हाइड्रोजन का मिला।
  • इस खोज को जियोरिसोर्सेज़ प्रयोगशाला और सीएनआरएस के वैज्ञानिकों ने किया, जो मूल रूप से मीथेन की खोज कर रहे थे।
  • सफेद हाइड्रोजन स्वाभाविक रूप से पाया जाता है और इसके निष्कर्षण से CO₂ उत्सर्जन नहीं होता।
  • इस खोज से फ्रांस की ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ सकती है और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम हो सकती है।
  • अगर इस भंडार का सही ढंग से उपयोग किया जाए, तो यह वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

 हाइड्रोजन (Hydrogen):

  • हाइड्रोजन एक रासायनिक तत्व है जिसका प्रतीक H और परमाणु क्रमांक 1 है।
  • यह ब्रह्मांड का सबसे हल्का और सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है।
  • हाइड्रोजन गैस (H₂) आमतौर पर अणु रूप में पाई जाती है।
    • यह रंगहीन, गंधहीन और अत्यधिक ज्वलनशील होती है।

सफेद हाइड्रोजन (White Hydrogen)  

  • सफेद हाइड्रोजन को प्राकृतिक हाइड्रोजन भी कहा जाता है।
  • यह पृथ्वी की सतह के नीचे स्वाभाविक रूप से पाया जाता है।
  • यह बिना किसी मानवीय प्रक्रिया के प्राकृतिक रूप से बनती है।
  • इसे हाइड्रोजन का सबसे शुद्ध और हरित (Green) ऊर्जा स्रोत माना जाता है।

हाइड्रोजन के प्रकार:

हाइड्रोजन का प्रकार

स्रोत

पर्यावरणीय प्रभाव

सफेद हाइड्रोजन

प्राकृतिक रूप से भूमिगत

शून्य कार्बन उत्सर्जन

हरा हाइड्रोजन

जल का इलेक्ट्रोलिसिस (नवीकरणीय ऊर्जा से)

शून्य कार्बन उत्सर्जन

नीला हाइड्रोजन

प्राकृतिक गैस से उत्पादन (CCS तकनीक के साथ)

आंशिक रूप से स्वच्छ

भूरा/काला हाइड्रोजन

कोयले या प्राकृतिक गैस से

उच्च कार्बन उत्सर्जन

प्रश्न.  दुनिया का सबसे बड़ा सफ़ेद हाइड्रोजन भंडार कहाँ खोजा गया?

(a) जर्मनी

(b) स्पेन

(c) इटली

(d) फ्रांस

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT