लैरी एलिसन- दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

  • दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अब एलन मस्क के पास नहीं रहा। ऑरेकल (Oracle) के को-फाउंडर और चेयरमैन लैरी एलिसन ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए पहली बार यह शीर्ष स्थान हासिल किया है। 81 वर्षीय एलिसन अब दुनिया के नंबर वन रिचेस्ट मैन बन गए हैं।

प्रमुख बिन्दु:

  • ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, ऑरेकल के शेयरों में अचानक उछाल के बाद एलिसन की नेटवर्थ 101 अरब डॉलर बढ़कर 393 अरब डॉलर हो गई। 
  • इसके मुकाबले, एलन मस्क की नेटवर्थ अब 385 अरब डॉलर है। यह अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे गेन माना जा रहा है।

तेजी का कारण

  • ऑरेकल ने हाल ही में तिमाही नतीजे जारी किए, जो उम्मीद से कहीं बेहतर रहे। कंपनी ने बताया कि उसके पास बड़े-बड़े बुकिंग ऑर्डर्स आए हैं और आने वाले समय में क्लाउड बिजनेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तेज़ ग्रोथ की संभावना है।
    • इस खबर के बाद कंपनी के शेयर 41% तक बढ़ गए।
    • यह ऑरेकल के इतिहास का सबसे बड़ा एक दिन का उछाल है।
  • एलिसन का कहना है, “AI Changes Everything”, यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सब कुछ बदल देगा।

एलिसन की सफलता का राज

  • लैरी एलिसन की ज्यादातर संपत्ति ऑरेकल में लगी है।
  • वे कंपनी के लगभग 40% शेयर के मालिक हैं।
  • इस बार ऑरेकल ने AI और क्लाउड बिजनेस में जबरदस्त ग्रोथ हासिल किया, जिससे एलिसन की दौलत अचानक बढ़ गई।

एलन मस्क के लिए मुश्किलें

वहीं, टेस्ला के शेयर इस साल अब तक 13% गिर चुके हैं।

  • यूरोप और अमेरिका में इलेक्ट्रिक कार सेल्स दबाव में हैं।
  • यूरोपीय यूनियन में सेल्स 40% तक गिर गई हैं।
  • मस्क के राजनीतिक बयानों और डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन के कारण कुछ खरीदार टेस्ला से दूरी बना रहे हैं।
    • हालांकि टेस्ला का बोर्ड मस्क को विशाल पे पैकेज डील दे रहा है। अगर वे टारगेट पूरे करते हैं, तो मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। 

प्रश्न. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का हालिया खिताब किसके पास गया है ?

(a) एलन मस्क

(b) जेफ बेजोस

(c) लैरी एलिसन

(d) मार्क जुकरबर्ग

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT