New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ली जे-म्यांग दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति

चर्चा में क्यों?

  • ली जे-म्यांग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है।  
  • रूढ़िवादी राष्ट्रपति यूं सूक येओल द्वारा लगाए गए अल्पकालिक मार्शल लॉ के कारण महीनों से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल का अंत हो गया है ।

प्रमुख बिंदु:

  • ली जे-म्यांग को 49.3% वोट मिले तथा उन्होंने रूढ़िवादी पीपुल पावर पार्टी (पीपीपी) के किम मून-सू को हराया, जिन्हें 41.3% वोट मिले।
  • इस चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी ऊंचा रहा, 80% से अधिक, जो पिछले 27 वर्षों में सबसे अधिक है। 
  • ली जे-म्यांग वह उदारवादी विचारधारा के विपक्षी उम्मीदवार हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ कोरिया से संबंधित हैं।
  • इनका जन्म 1963 में ग्योंगबुक प्रांत के एंडोंग के एक गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में फैक्ट्री में मजदूरी की और बाद में एक मानवाधिकार वकील बने। 
    • लगभग 20 वर्षों तक वकालत के बाद वे 2005 में राजनीति में आए।
  • उन्हें 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
  • पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ चलाए गए महाभियोग में ली जे-म्यांग की बड़ी भूमिका रही है। 
    • इसी कारण उनकी पार्टी ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था।

चुनाव के कारण और पृष्ठभूमि:

  • दक्षिण कोरिया में कई महीनों से राजनीतिक उथल-पुथल चल रही थी, जिसकी शुरुआत रूढ़िवादी नेता यून सुक येओल द्वारा अचानक 'मार्शल लॉ' लगाए जाने के बाद हुई थी।
  •  यून सुक येओल को संसद में महाभियोग लाकर हटाया गया था, जिसके चलते जून 2025 में विशेष राष्ट्रपति चुनाव कराना पड़ा। यून सुक येओल इस चुनाव में लड़ने के योग्य नहीं थे।
  • इसे यून के विवादित फैसलों और कंजर्वेटिव पार्टी की नाकामी के खिलाफ एक जनादेश के रूप में देखा जा रहा है।

ली जे-म्यांग के वादे और चुनौतियां:

  • मुख्य वादे: ली जे-म्यांग ने देश में एकता, आर्थिक पुनरुद्धार और उत्तर कोरिया के साथ शांति स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करने का वादा किया है।
  • चुनौतियां: 
    • देश की डगमगाती अर्थव्यवस्था को संभालना।
    • उनका पहला काम कभी दोबारा सैन्य तख्तापलट न होने देना होगा।
    • उत्तर कोरिया के साथ तनाव को कम करना और संबंधों को बेहतर बनाना। डेमोक्रेटिक पार्टी का अतीत में उत्तर कोरिया के प्रति अपेक्षाकृत नरम रुख रहा है।
    • सुरक्षा के पारंपरिक गारंटर अमेरिका और सबसे बड़े व्यापार भागीदार चीन के बीच बढ़ते टकराव से निपटना।
    • दक्षिण कोरिया के निर्यात बाजारों और उत्पादों में विविधता लाना महत्वपूर्ण होगा।

दक्षिण कोरिया के बारे में:

  • दक्षिण कोरिया पूर्वी एशिया में कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है।
  • दक्षिण कोरिया केवल उत्तर कोरिया के साथ भूमि सीमा साझा करता है, जबकि इसकी समुद्री सीमाएँ चीन और जापान से लगती हैं।
  • इसकी राजधानी सियोल है, जो देश का सबसे बड़ा और प्रमुख शहर है।
  • यहाँ की मुद्रा दक्षिण कोरियाई वॉन (₩) है।
  • दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति का चुनाव पांच वर्ष के लिए बहुमत के आधार पर प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है।

प्रश्न. दक्षिण कोरिया के हालिया राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्यांग ने किसे हराया?

(a) यूं सूक येओल

(b) किम मून-सू

(c) मून जे-इन

(d) हांग जून-प्यो

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR