New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

लोबोथोरैक्स भारत

चर्चा में क्यों 

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के शोधकर्ताओं द्वारा बंगाल की खाड़ी में समुद्री मछलियों की मुख गुहा में सक्रिय परजीवी आइसोपोड (Parasitic Isopod) की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। 

नई प्रजाति के बारे में 

  • नामकरण : पहली बार भारत में प्राप्त होने के कारण नई प्रजाति का  नाम 'लोबोथोरैक्स भारत' (Lobothorax bharat) रखा गया है।
  • खोज स्थल :  ओडिशा तट
  • वंश : यह प्रजाति लोबोथोरैक्स वंश से संबंधित है जो आइसोपोड्स का एक समूह है, जो समुद्री मछलियों की मुख गुहा पर परजीवी के रूप में निवास करता है।

प्रमुख विशेषताएं

  • ये परजीवी अपनी मेजबान मछली के रक्त और बलगम (mucus) पर जीवित रहते हैं।
  • इनसे प्रभावित मछलियों में एनीमिया हो जाता है।
  • इसमें सात जोड़ी पैर होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में हुक के आकार की संरचना होती है, जो मछली के मुंह के गुहा से मजबूती से जुड़े रहते हैं।
  • ‘लोबोथोरैक्स भारत’ प्रजाति अपनी सबसे करीबी परजीवी प्रजाति ‘लोबोथोरैक्स टाइपस ब्लीकर’ (Lobothorax typus Bleeker) से आकृति संबंधी एवं आनुवांशिक विशेषताओं में काफी भिन्न है।

महत्व : 

  • यह खोज न केवल लोबोथोरैक्स आइसोपोड्स की ज्ञात विविधता को बढ़ाती है, बल्कि बंगाल की खाड़ी के भीतर जटिल पारिस्थितिक संबंधों को भी उजागर करती है।
  • इस खोज से पहले, लोबोथोरैक्स वंश में केवल तीन ज्ञात प्रजातियाँ शामिल थीं अब इनकी कुल संख्या चार हो गई है।
  • यह शोध समुद्री जीवों के जटिल जीवन को उजागर करने व समझने के लिए समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के निरंतर अन्वेषण और अध्ययन के महत्व पर जोर देता है।

इसे भी जानिए!

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI)

  • परिचय : यह देश में जीव-जंतुओं के सर्वेक्षण, अन्वेषण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्राणिविज्ञान अनुसंधान और अध्ययन का एक प्रमुख संगठन है।
  • स्थापना : जुलाई,1916 
    • स्थापना के बाद धृति बनर्जी इसकी पहली महिला निदेशक बनीं।
  • मुख्यालय : कोलकाता (पश्चिम बंगाल) 
  • नोडल मंत्रालय : पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

प्राथमिक उद्देश्य 

  • भारत के विभिन्न राज्यों, पारिस्थितिकी तंत्रों और संरक्षित क्षेत्रों में जीव विविधता की खोज, सर्वेक्षण, सूचीकरण और निगरानी
  • राष्ट्रीय प्राणि संग्रह का रखरखाव और विकास
  • भारत के जीव-जंतुओं पर वर्गीकरण और व्यवस्थित अध्ययन
  • संकटग्रस्त और स्थानिक प्रजातियों की स्थिति की आवधिक समीक्षा
  • भारत में पाए जाने वाले जीव-जंतु और संरक्षण क्षेत्रों का प्रकाशन
  • प्रजातियों और समुदायों पर पारिस्थितिक और जैविक अध्ययन
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X