New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 28th April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 28th April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

मानव निर्मित आर्द्र्भूमि  

संदर्भ

हाल ही में, भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित हैदरपुर आर्द्रभूमि को देश के 47वें रामसर स्थल के रूप में नामित किया। 

हैदरपुर आर्द्रभूमि 

  • हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य में स्थित यह एक मानव निर्मित आर्द्रभूमि है। इसका निर्माण वर्ष 1984 में ‘मध्य गंगा बैराज’ पर किया गया था।
  • यहाँ ब्लैक-बेलिड टर्न, स्टेपी ईगल और गोल्ड महासीर जैसी विभिन्न संकटग्रस्त प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • इसके अलावा, गुजरात स्थित थोल व वाधवाना और हरियाणा स्थित सुल्तानपुर व भिंडावास नवघोषित रामसर स्थल हैं।

रामसर कंवेंशन

  • क्या है?: आर्द्रभूमियों के संरक्षण हेतु एक अंतर-सरकारी संधि
  • कब अपनाया?: वर्ष 1971 में (रामसर, ईरान); 1975 में लागू
  • आर्द्रभूमि की परिभाषा: स्थायी या मौसमी रूप से पानी से संतृप्त भू-भाग
  • 6 सहयोगी संगठन: बर्डलाइफ इंटरनेशनल, आई.यू.सी.एन., आई.डब्ल्यू.एम.आई., वेटलैंड्स इंटरनेशनल, डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. इंटरनेशनल और वाइल्डफॉवल एंड वेटलैंड्स ट्रस्ट 

आर्द्रभूमियों का महत्त्व  

  • ‘पृथ्वी की किडनी’ कही जाने वाली आर्द्रभूमियाँ पारिस्थितिक तंत्र, जलवायु, बाढ़ नियंत्रण व जल शोधन में सहायक होती हैं।
  • आर्द्रभूमियाँ विश्व की 40% पादप और पशु प्रजातियों का प्रजनन स्थल हैं। रामसर सम्मेलन के अनुसार, वन क्षेत्रों की अपेक्षा आर्द्रभूमियाँ तीन गुना तेज़ी से लुप्त हो रही हैं। वर्ष 1970-2015 के मध्य 35% आर्द्रभूमियाँ लुप्त हो गई हैं।
  • विदित है कि हाल ही में, आर्द्रभूमि संबंधी सूचनाओं तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिये पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ‘वेटलैंड्स ऑफ इंडिया’ पोर्टल लॉन्च किया।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR