New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

मराठा सैन्य परिदृश्य (Maratha Military Landscapes)

प्रारंभिक परीक्षा –  मराठा सैन्य परिदृश्य
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

संदर्भ 

  • संस्कृति मंत्रालय ने 29 जनवरी,2024 को घोषित किया कि मराठा सैन्य परिदृश्य' को वर्ष 2024-25 के लिए यूनेस्को विरासत सूची में शामिल करने के लिए नामांकित किया जाएगा।suvarnadurg-fort

प्रमुख बिंदु

  • इस नामांकन में महाराष्ट्र के सालहेर किला, शिवनेरी किला, लोहागढ़, खंडेरी किला, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजय दुर्ग, सिंधुदुर्ग और तमिलनाडु में जिंजी किला शामिल है।
  • वैविध्यपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों एवं क्षेत्रों में फैले हुए ये मराठा शासन की रणनीतिक सैन्य शक्तियों को प्रदर्शित करते हैं।

मराठा सैन्य परिदृश्य

  • ये परिदृश्य 17वीं और 19वीं शताब्दी के बीच तत्कालीन मराठा शासकों द्वारा परिकल्पित की गई एक असाधारण किलेबंदी और सैन्य प्रणाली का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • यह भारतीय प्रायद्वीप में सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाओं, कोंकण तट, दक्कन के पठार और पूर्वी घाट के विशिष्ट परिदृश्य,क्षेत्र एवं भौगोलिक विशेषताओं को एकीकृत करने का परिणाम है।
  • महाराष्ट्र में 390 से अधिक किलों में से केवल 12 किले भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य के अंतर्गत चुने गए हैं। 
  • इनमें से आठ किले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित हैं।
    • इसमें शिवनेरी किला, लोहगढ़, रायगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग और जिंजी किला शामिल हैं

https://www.sanskritiias.com/uploaded_files/images//Vijaydurg.jpgVijaydurg
Sindhudurg
jinji-fort

  • इस नामांकन की दो श्रेणियां सांस्कृतिक और प्राकृतिक मानदंड हैंI
  • मराठा सैन्य परिदृश्य को सांस्कृतिक मानदंड की श्रेणी में नामांकित किया गया है।
  • वर्तमान में भारत में 42 विश्व धरोहर स्थल हैं
    • जिनमें 34 सांस्कृतिक स्थल, सात प्राकृतिक स्थल हैं जबकि एक मिश्रित स्थल है।
  • महाराष्ट्र में छह विश्व धरोहर स्थल हैं। 
    • पांच सांस्कृतिक और एक प्राकृतिक। 

raigad-fort

भारत : विश्व धरोहर स्थल (कुल 42)

cultural-site

सांस्कृतिक स्थल (34)

  • आगरा का किला (1983)
  • अजंता गुफाएँ (1983)
  • नालन्दा, बिहार में नालन्दा महाविहार का पुरातात्विक स्थल (2016)
  • सांची में बौद्ध स्मारक (1989)
  • चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क (2004)
  • छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) (2004)
  • गोवा के चर्च और कॉन्वेंट (1986)
  • धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर (2021)
  • एलीफेंटा गुफाएँ (1987)
  • एलोरा गुफाएँ (1983)
  • फ़तेहपुर सीकरी (1986)
  • महान जीवंत चोल मंदिर (1987, 2004)
  • हम्पी में स्मारकों का समूह (1986)
  • महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह (1984)
  • पत्तदकल में स्मारकों का समूह (1987)
  • राजस्थान के पहाड़ी किले (2013)
  • अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर (2017)
  • हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली (1993)
  • जयपुर शहर, राजस्थान (2019)
  • काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर, तेलंगाना (2021)
  • खजुराहो स्मारक समूह (1986)
  • बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर (2002)
  • भारत की पर्वतीय रेलवे (1999, 2005, 2008)
  • कुतुब मीनार और उसके स्मारक, दिल्ली (1993)
  • रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी), पाटन, गुजरात (2014)
  • लाल किला परिसर (2007)
  • भीमबेटका के रॉक शेल्टर (2003)
  • होयसलाओं की पवित्र मण्डली (2023)
  • शांतिनिकेतन (2023)
  • सूर्य मंदिर, कोणार्क (1984)
  • ताज महल (1983)
  • ले कोर्बुज़िए का वास्तुशिल्प कार्य, आधुनिक आंदोलन में एक उत्कृष्ट योगदान (2016)
  • जंतर मंतर, जयपुर (2010)
  • मुंबई के विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल्स (2018)

प्राकृतिक स्थल (7)

  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र (2014)
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (1985)
  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (1985)
  • मानस वन्यजीव अभयारण्य (1985)
  • नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (1988, 2005)
  • सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान (1987)
  • पश्चिमी घाट (2012)

मिश्रित स्थल (1)

  • कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (2016)

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का गठन  16 नवंबर 1945 को हुआ था।
  • इसका मुख्यालय पेरिस में स्थित है।
  • यूनेस्को साझा मूल्यों के सम्मान के आधार पर सभ्यताओं, संस्कृतियों और लोगों के बीच संवाद की स्थिति बनाने के लिए काम करता है।
  • संस्कृतिक विरासत पर यूनेस्को ने काम करने के लिए वर्ष 1972 में विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत स्थलों के संरक्षण से संबंधित कन्वेंशन को अपनाया।
  • विश्व धरोहर समिति की स्थापना वर्ष 1976 में हुई।
  • इसके बाद वर्ष  1978 में विश्व धरोहर सूची में पहली बार स्थलों को शामिल किया गया।

विश्व धरोहर समिति के उद्देश्य:

  • विश्व विरासत कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने वाले देशों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए अपने राष्ट्रीय क्षेत्र के भीतर साइटों को नामांकित करने के लिए प्रोत्साहित करना
  • विभिन्न देशों को विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण की स्थिति पर प्रबंधन योजनाएँ स्थापित करने और रिपोर्टिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना
  • तकनीकी सहायता और पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करके विश्व धरोहर संपत्तियों की सुरक्षा में मदद करना
  • तत्काल खतरे में विश्व धरोहर स्थलों के लिए आपातकालीन सहायता प्रदान करना
  • विश्व धरोहर संरक्षण के लिए जन जागरूकता-निर्माण गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना
  • सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में स्थानीय आबादी की भागीदारी को प्रोत्साहित करना 
  •  विश्व की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. वर्तमान में भारत में 42 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें से 34 सांस्कृतिक स्थल हैं।
  2. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का गठन  16 नवंबर 1945 को हुआ था।
  3. संस्कृतिक विरासत पर यूनेस्को ने वर्ष 1972 में विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत स्थलों के संरक्षण से संबंधित कन्वेंशन को अपनाया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : मराठा सैन्य परिदृश्य' के यूनेस्को विरासत सूची में नामांकित होने के प्रमुख निहितार्थों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR