New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

डिजिटल इंडिया की दिशा में MeitY की नई पहल :Tec-Verse 2025 लॉन्च

चर्चा में क्यों?

हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने दो दिवसीय प्रौद्योगिकी शोकेस 'टेक-वर्स 2025' का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिदु:

  • इस कार्यक्रम का उद्घाटन MeitY के सचिव एस. कृष्णन ने किया।
  • इस आयोजन में 1,000 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया।
  • जिनमें उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप्स, शिक्षाविद और शोधकर्ता शामिल थे।
  • उद्घाटन दिवस पर 4 नए उत्पाद लॉन्च किए गए, 8 टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (ToT) हुए और 15 एमओयू हस्ताक्षरित हुए।

Tec-Verse 2025 के बारे में 

  • Tec-Verse 2025 का उद्देश्य अनुसंधान, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर तकनीकी उत्पादों का विकास और व्यावसायीकरण करना है। 
  • कार्यक्रम में C-DAC, C-MET और SAMEER जैसे अग्रणी अनुसंधान संस्थानों की सक्रिय भागीदारी रही।
  • यह पहल भारत को तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम प्रदान करती है।
  • यह नवाचार के लिए एक समेकित मंच उपलब्ध कराती है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)

  • इसको 19 जुलाई 2016 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से‘Department of Electronics & IT’ को विभाजित कर एक स्वतंत्र मंत्रालय के रूप में स्थापित किया गया था। 
  • इसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग,सूचना प्रौद्योगिकी नीतियों, ईगवर्नेंस और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

प्रमुख कार्य:

  • नीतिगत दिशा और विनियमन: IT, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर क्षेत्र में स्पष्ट नीतियाँ बनाना; eGovernance को बढ़ावा देना।
  • डिजिटल इंडिया और MeghRaj क्लाउड: सरकार द्वारा क्लाउड सेवा प्रदाताओं का empanelment और MeghRaj GICloud जैसे बजटअनुकूल ईसेवाओं का विस्तार
  • साइबर सुरक्षा अनुशासन: CERTIn और NCCC जैसे संगठन के माध्यम से साइबर ऊर्जा एवं देश की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • अंतर्गत संगठन एवं एजेंसियाँ: अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान: CDAC, CMET, SAMEER, NIELIT आदि

प्रश्न.हाल ही में किस मंत्रालय ने 'टेक-वर्स 2025' नामक दो दिवसीय प्रौद्योगिकी शोकेस का आयोजन किया?

(a) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

(b) शिक्षा मंत्रालय

(c) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

(d) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR