New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस-21 मई

चर्चा में क्यों?

  • राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस भारत में हर साल 21 मई को मनाया जाता है।
  • उद्देश्य:
    • आतंकवाद के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना।
    • शांति, मानवता और एकता का संदेश देना।
    • युवाओं को हिंसा और चरमपंथ के रास्ते से दूर रखना।
    • राष्ट्रीय अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाना।
    • इसका आयोजन गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है और सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, शैक्षणिक संस्थानों आदि में संकल्प लिया जाता है।

पृष्ठभूमि:

  • यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • इनकी हत्या 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती बम विस्फोट में हुई थी। 
  • राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पहली बार 21 मई 1992 को मनाया गया था।

आतंकवाद (Terrorism):

  • यह एक ऐसा कृत्य है, जिसमें हिंसा या भय का उपयोग करके किसी खास राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक या वैचारिक उद्देश्य की प्राप्ति की जाती है। 
  • यह न केवल मानव जीवन के लिए खतरा है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और विकास को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

प्रश्न. राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस भारत में कब मनाया जाता है?

(a) 26 जनवरी

(b) 21 मई

(c) 15 अगस्त

(d) 30 जनवरी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR