राष्ट्रीय आयुष मिशन : भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सशक्त बनाता एक समग्र स्वास्थ्य मॉडल

NAM

  • राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) भारत सरकार की एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे वर्ष 2014 में शुरू किया गया था और यह 2025-26 तक लागू रहेगी। 
  • इस मिशन का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों – आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी – को मजबूत करना, सुलभ बनाना और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में इनकी भूमिका को सशक्त बनाना है।
  • यह योजना भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अनुरूप है, जिसमें पारंपरिक चिकित्सा को लोक-स्वास्थ्य प्रणाली का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया गया है।

उद्देश्य

  1. आयुष स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को मजबूत और बेहतर बनाकर पूरे देश में आयुष स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करना।
  2. आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के माध्यम से एक समग्र कल्याण मॉडल स्थापित करना, जो आयुष सिद्धांतों और प्रथाओं के आधार पर निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केंद्रित करेगा, ताकि रोग का बोझ और जेब से होने वाले खर्च को कम किया जा सके।
  3. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और जिला चिकित्सालयों में आयुष सुविधाओं की सह-स्थापना के माध्यम से जरूरतमंद जनता को सूचित विकल्प उपलब्ध कराना, जिसके परिणामस्वरूप चिकित्सा बहुलवाद को बढ़ावा मिलेगा।
  4. एनएचपी 2017 के अनुसार सार्वजनिक स्वास्थ्य में आयुष की भूमिका पर जोर देना।आयुष शिक्षण संस्थानों के बुनियादी ढांचे को बढ़ाना और मजबूत करना।

AYUSH में शामिल प्रमुख पद्धतियाँ

AYUSH

क्रम

पद्धति

वर्णन

1 

A - आयुर्वेद (Ayurveda)

भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति; पंचमहाभूत और त्रिदोष सिद्धांत पर आधारित

2 

Y - योग (Yoga)

शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि की पद्धति

3 

U - यूनानी (Unani)

ग्रीक परंपरा से प्रेरित, शरीर के चार तत्वों (अखलात) के संतुलन पर आधारित

4 

S - सिद्ध (Siddha)

तमिलनाडु की पारंपरिक प्रणाली, पांच तत्व और तीन दोष (वात, पित्त, कफ) पर आधारित

5 

H - होम्योपैथी (Homoeopathy)

“Like cures like” सिद्धांत पर आधारित जर्मन पद्धति; सूक्ष्म मात्रा में दवा का प्रयोग

6 

सोवा-रिग्पा (Sowa-Rigpa)

तिब्बती पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, जो बौद्ध दर्शन व आयुर्वेद से प्रभावित है

मुख्य विशेषताएँ

आयुष सेवाओं की पहुँच और उन्नयन

  • प्राथमिक, सामुदायिक और जिला स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों (PHC, CHC, DH) में आयुष सुविधाओं की सह-स्थापना।
  • 10, 30 और 50 बिस्तरों वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों की स्थापना।
  • सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त आयुष अस्पतालों और औषधालयों का आधुनिकीकरण।

आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (AHWCs)

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 12,500 AHWCs की स्थापना का लक्ष्य।
  • अब इन्हें "आयुष्मान आरोग्य मंदिर" नाम दिया गया है।
  • इन केंद्रों के माध्यम से समुदाय को समग्र और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

 शिक्षण और अनुसंधान संस्थानों का सशक्तिकरण

  • UG और PG आयुष शिक्षण संस्थानों को अपग्रेड करने हेतु सहायता।
  • उन राज्यों में नए आयुष कॉलेजों की स्थापना, जहां सरकारी संस्थानों की उपलब्धता कम है।

औषधीय पादपों का प्रोत्साहन

  • औषधीय पौधों की खेती को समर्थन देने के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी सहायता।
  • कृषकों और उद्यमियों को कलस्टर आधारित मॉडल में जोड़कर ग्रामीण रोजगार बढ़ाना।

फ्लेक्सीपूल और प्रदर्शन आधारित बजटिंग

  • राज्यों को 25% तक बजट उपयोग में लचीलापन।
  • अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों को 20% अतिरिक्त फंडिंग।

निगरानी और मूल्यांकन तंत्र

  • NAM वेब पोर्टल पर राज्यों की वार्षिक कार्य योजनाएं (SAAPs) अपलोड की जाती हैं।
  • योजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति की त्रैमासिक व वार्षिक रिपोर्टिंग अनिवार्य है।
  • यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट्स (UCs) का पारदर्शी डिजिटल जमा।

पृष्ठभूमि और नीति समर्थन

  • 2014 में जब आयुष मंत्रालय को स्वतंत्र मंत्रालय का दर्जा मिला, उसी वर्ष NAM की रूपरेखा तैयार की गई।
  • पहले यह पहलें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के अंतर्गत थीं।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 ने इसे नीति स्तर पर समर्थन दिया।

राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM):-

घटक

विवरण

योजना का प्रकार

केंद्र प्रायोजित योजना

लागू अवधि

2015–2025-26

मंत्रालय

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार

कवर की गई प्रणालियाँ

आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा, होम्योपैथी

मुख्य उद्देश्य

समग्र कल्याण, जेब से खर्च में कमी, सेवा पहुँच

आयुष सुविधाएँ

अस्पताल/औषधालय उन्नयन, एकीकृत अस्पताल, AHWCs

नया नाम (AHWC)

आयुष्मान आरोग्य मंदिर

शिक्षण संस्थान

UG/PG संस्थानों का उन्नयन व नए कॉलेज

औषधीय पौधों पर बल

खेती और औद्योगिक समर्थन

लचीलापन

25% बजट घटकों में राज्य को स्वतंत्रता

प्रदर्शन-आधारित बजटिंग

20% अतिरिक्त बजट अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों को

निगरानी प्रणाली

NAM पोर्टल, SAAPs, UC, प्रगति रिपोर्ट

आधिकारिक वेबसाइट 

https://namayush.gov.in/content/introduction

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT