New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन

संदर्भ 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाली एक केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF)’ शुरू करने को मंजूरी प्रदान की है।

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के बारे में 

  • पूरे देश में मिशन मोड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) शुरू किया है।
  • अगले दो वर्षों में एन.एम.एन.एफ. को इच्छुक ग्राम पंचायतों के 15,000 समूहों में लागू किया जाएगा तथा 1 करोड़ किसानों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती (NF) शुरू की जाएगी।
  • इसके तहत प्राकृतिक कृषि करने वाले किसानों, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM)/ प्राथमिक कृषि ऋण समिति (PACS)/ किसान उत्पादक संगठन (FPO) आदि के प्रचलन वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • किसानों के उपयोग के लिए तैयार प्राकृतिक खेती लागत की आसान उपलब्धता और पहुंच प्रदान करने के लिए आवश्यकता-आधारित 10,000 जैव-इनपुट संसाधन केंद्र (BRC) स्थापित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का उद्देश्य

  • सभी के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्राकृतिक कृषि कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देना 
  • किसानों को खेती में आने वाली लागत को कम करना 
  • बाहर से खरीदे गए संसाधनों पर निर्भरता को कम करने में सहायता करना 

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से संबंधित गतिविधियाँ 

  • NMNF के तहत कृषि विज्ञान केन्द्रों (KVKs), कृषि विश्वविद्यालयों (AU) और किसानों के खेतों में लगभग 2000 एन.एफ. मॉडल प्रदर्शन फार्म स्थापित किए जाएंगे। 
  • इच्छुक किसानों को उनके गांवों के पास के.वी.के., ए.यू. और एन.एफ. खेती करने वाले किसानों के खेतों में एन.एफ. पैकेज ऑफ प्रैक्टिस, एन.एफ. इनपुट की तैयारी आदि पर मॉडल प्रदर्शन फार्मों में प्रशिक्षित किया जाएगा। 
  • 18.75 लाख प्रशिक्षित इच्छुक किसान अपने पशुओं का उपयोग करके या बी.आर.सी. से खरीद कर जीवामृत, बीजामृत आदि जैसे कृषि संबंधी संसाधन तैयार करेंगे। 
  • जागरूकता पैदा करने, एकजुट करने और समूहों में इच्छुक किसानों की मदद करने के लिए 30,000 कृषि सखियों/सी.आर.पी. को तैनात किया जाएगा।
  • NMNF कार्यान्वयन की वास्तविक समय की जियो-टैग एवं संदर्भित निगरानी एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के लाभ

  • प्राकृतिक खेती स्वस्थ मृदा पारितंत्र का निर्माण एवं रखरखाव करेगी, जैव विविधता को बढ़ावा देगी और प्राकृतिक खेती के अनुसार लाभकारी स्थानीय सतत कृषि के लिए उपयुक्त लचीलापन बढ़ाने के उद्देश्य से विविध फसल प्रणालियों को प्रोत्साहित करेगी।
  • किसानों को अपने प्राकृतिक कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंच प्रदान करने के लिए एक आसान सरल प्रमाणन प्रणाली और समर्पित सामान्य ब्रांडिंग प्रदान की जाएगी।
  • इस मिशन को वैज्ञानिक रूप से पुनर्जीवित करने और किसान परिवारों एवं उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता, जलवायु लचीलापन व स्वस्थ आहार की दिशा में कृषि कार्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए एक बदलाव के रूप में शुरू किया गया है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR