चर्चा में क्यों ?
नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर की विजयी थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का पहला संस्करण अपने नाम किया।

प्रमुख बिंदु :-
- यह आयोजन बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित हुआ और यह विश्व एथलेटिक्स गोल्ड-लेवल सीरीज का हिस्सा था।
- यह जीत एक बार फिर नीरज की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में निरंतर श्रेष्ठता को दर्शाती है।
पोडियम पर अन्य विजेता
- केन्या के जूलियस येगो, पूर्व विश्व चैंपियन, ने 84.51 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
- श्रीलंका के रुमेश पथिरेज ने 84.34 मीटर फेंक कर तीसरे स्थान पर ।
- मुकाबला शीर्ष तीन खिलाड़ियों के बीच काफी कड़ा रहा, लेकिन नीरज ने श्रेष्ठता साबित की।
'नीरज चोपड़ा क्लासिक': एथलेटिक्स में एक नया अध्याय
- यह प्रतियोगिता नीरज चोपड़ा के नाम पर आयोजित भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा है।
- यह विश्व एथलेटिक्स गोल्ड-लेवल सीरीज में शामिल होकर इसे वैश्विक महत्व प्रदान करती है।
- आयोजन का उद्देश्य भारत में ट्रैक और फील्ड खेलों को प्रोत्साहित करना है।
वैश्विक स्तर पर भारत की भागीदारी
- यह आयोजन नीरज चोपड़ा की विरासत को सम्मानित करने के साथ-साथ भारत को विश्व एथलेटिक्स मानचित्र पर और मजबूत करता है।
- देश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर भाला फेंक जैसे इवेंट का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स के लिए प्रेरणादायक पहल है।
- भारतीय दर्शकों को विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका मिला, जो खेल संस्कृति को और समृद्ध करेगा।
प्रश्न :-नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
(a) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली
(b) श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु
(c) गुवाहाटी स्टेडियम
(d) अन्ना स्टेडियम, चेन्नई
|