New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार,2023

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ- 

  • 9 अक्टूबर,2023 हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को 2023 के लिए अर्थशास्त्र का ‘स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार’(Sveriges Riksbank Prize)  देने की घोषणा की गई। इस पुरस्कार को लोकप्रिय रूप से अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।

Nobel-prize in-economics

मुख्य बिंदु-

  • पुरस्कारों के बारे में निर्णय लेने वाली रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कहा कि गोल्डिन को "महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए" इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली गोल्डिन तीसरी महिला हैं।
  • इनसे पूर्व दो महिला विद्वानों 2009 में एलिनोर ओस्ट्रोम और 2019 में एस्थर डुफ्लो को यह पुरस्कार दिया गया था।
  •  यह 26वीं बार है, जब यह पुरस्कार किसी एकल विजेता को प्रदान किया गया है। 
  • इस पुरस्कार के तहत 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर ( 8.3 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि दी जाती है।

क्लाउडिया गोल्डिन के बारे में-

  • अर्थशास्त्र का नोबेल जीतना उनका अब तक का सबसे बड़ा सम्मान हो सकता है, लेकिन गोल्डिन इस क्षेत्र में अग्रणी रही हैं। 
  • 1990 में उन्होंने इतिहास रचा जब वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में स्थायी नियुक्ति पाने वाली पहली महिला बनीं। 
  • गोल्डिन अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका का अध्ययन करने में अग्रणी रही हैं और उन्होंने इस विषय पर कई किताबें लिखी हैं-  
    1. अंडरस्टैंडिंग द जेंडर गैप: एन इकोनॉमिक हिस्ट्री ऑफ अमेरिकन वुमेन (ऑक्सफोर्ड, 1990)
    2. करियर एंड फैमिली: वुमेन सेंचुरी- इक्विटी की ओर लंबी यात्रा (प्रिंसटन यूनिवर्सिटी प्रेस, 2021)

उन्हें पुरस्कार किस कार्य के लिए मिला-

  • अकादमी की जूरी के अनुसार, गोल्डिन ने सदियों से महिलाओं की कमाई और श्रम बाजार में उनकी भागीदारी का पहला व्यापक विवरण प्रदान किया था। उनके शोध ने परिवर्तन के कारणों को स्पष्ट किया और साथ ही जेंडर गैप के मुख्य स्रोतों के बारे में भी बताया।
  • सच तो यह है कि दुनिया भर में श्रम बाजार में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है। इसके अलावा, जब वे कार्यबल में शामिल होती हैं, तो उन्हें पुरुषों की तुलना में कम वेतन मिलता है।
  • महिलाओं के कार्यबल में शामिल होने का क्या कारण है और उनके इसे छोड़ने का क्या कारण है? क्या आर्थिक विकास और श्रम बाज़ार में महिलाओं की भागीदारी के बीच एक रैखिक संबंध( linear relationship) है
  • दूसरे शब्दों में, क्या किसी अर्थव्यवस्था के बढ़ने पर नौकरी करने वाली महिलाओं का अनुपात हमेशा बढ़ता है, या गिर भी सकता है? इसी तरह पुरुषों और महिलाओं के बीच वेतन संरचना कैसे और क्यों भिन्न होती है?
  • ये सभी प्रश्न किसी भी अर्थव्यवस्था और उसके नीति निर्माताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। 
  • इन प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने के लिए गोल्डिन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में ऐतिहासिक डेटा को खंगालना और उन्होंने अमेरिका के  200 वर्षों से अधिक का डेटा एकत्र किया, जिससे उन्हें यह स्पष्ट करने में सहायता मिली कि वेतन और रोजगार दरों में जेंडर गैप कैसे और क्यों बदले।
  • उन्होंने अपने अध्ययन में जो पाया, उसने दुनिया की समझ को मौलिक रूप से बदल दिया।
  • उदाहरण के लिए, गोल्डिन की प्रथम पुस्तक प्रकाशित होने से पहले यह माना जाता था कि आर्थिक विकास और कार्यबल में महिलाओं की संख्या के बीच एक स्पष्ट सकारात्मक संबंध था। लेकिन गोल्डिन के अध्ययन से पता चला कि यह सच नहीं था।
  • गोल्डिन ने दिखाया कि 20 वीं शताब्दी में श्रम बाजार में महिला भागीदारी का ऊपर की ओर रुझान नहीं था, बल्कि एक यू-आकार का वक्र बना। 
  • उन्नीसवीं सदी की शुरुआत में कृषि प्रधान समाज से औद्योगिक समाज में परिवर्तन के साथ विवाहित महिलाओं की भागीदारी कम हो गई, लेकिन फिर बीसवीं सदी की शुरुआत में सेवा क्षेत्र के विकास के साथ इसमें वृद्धि होने लगी। 
  • गोल्डिन ने इस पैटर्न को संरचनात्मक परिवर्तन और घर और परिवार के लिए महिलाओं की जिम्मेदारियों के संबंध में विकसित हो रहे सामाजिक मानदंडों के परिणाम के रूप में समझाया।
  • बीसवीं सदी के दौरान महिलाओं की शिक्षा के स्तर में लगातार वृद्धि हुई और वर्तमान में अधिकांश उच्च आय वाले देशों में  उनका शिक्षा स्तर पुरुषों की तुलना में काफी अधिक है।
  • इसी तरह, गोल्डिन ने प्रदर्शित किया कि गर्भनिरोधक गोली तक पहुंच ने महिलओं को कैरियर योजना के निर्माण के नए अवसर प्रदान कर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • बीसवीं सदी में आधुनिकीकरण, आर्थिक विकास और नियोजित महिलाओं के बढ़ते अनुपात के बावजूद लंबे समय तक महिलाओं और पुरुषों के बीच वेतन का अंतर शायद ही कम हुआ। 
  • गोल्डिन के अनुसार, स्पष्टीकरण का एक हिस्सा यह है कि शैक्षिक निर्णय, जो जीवन भर के कैरियर के अवसरों को प्रभावित करते हैं, अपेक्षाकृत  महिलओं के लिए कम उम्र में किए जाते हैं। 
  • यदि युवा महिलाओं की जरूरतें पिछली पीढ़ियों के अनुभवों से बनती हैं - उदाहरण के लिए, उनकी माताएँ, जो बच्चों के बड़े होने तक काम पर वापस नहीं जाती थीं - तो विकास धीमा होगा।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार,2023 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. 2023 का यह पुरस्कार क्लाउडिया गोल्डिन को प्रदान किया जायेगा।
  2. अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली गोल्डिन पहली महिला हैं।
  3. पहली बार अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार किसी एकल विजेता को प्रदान किया गया है। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों 

(d) कोई नहीं

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- किसी देश के कार्यबल में महिला श्रम भागीदारी में पिछली शताब्दियों में हुए परिवर्तन के कारणों को स्पष्ट करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR