New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

साहित्य का नोबेल पुरस्कार

चर्चा में क्यों 

  • वर्ष 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दक्षिणी कोरिया की हान कांग को दिया गया 

प्रमुख बिंदु 

  • हान कांग को यह पुरस्कार जीवन की मार्मिक कहानियों को खूबसूरत अंदाज में पेश करने के लिए दिया गया
  • द वेजिटेरियन और लव ऑफ येओसु इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं 

रवीन्द्रनाथ टैगोर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

  • रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियाई और भारतीय थे।
  • इन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1913 में इनकी पुस्तक गीतांजलि के लिए दिया गया था 
  • रवीन्द्रनाथ टैगोर, यह पुरस्कार पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

नोबेल पुरस्कार

  • अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 में हुआ था।
  • वर्ष 1867 में अल्फ्रेड नोबेल ने अत्यंत विस्फोटक डायनामाइट का आविष्कार किया था।
  • वर्ष 1888 में अल्फ्रेड के भाई लुडविग नोबेल की मृत्यु हो गई लेकिन कई अखबारों को गलती से लगा कि अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु हो गई है।
  • इन अखबारों ने अल्फ्रेड नोबेल के लिए श्रद्धांजलियां प्रकाशित कीं। 
  • उनमें से एक ने लिखा कि " ले मारचंद डे ला मोर्ट " या " मौत का सौदागर मर चुका है " 
  • इसे पढने के बाद अल्फ्रेड नोबेल को डायनामाइट का आविष्कार करने का अफ़सोस हुआ। 
  • 10 दिसंबर 1896 को अपने निधन से पहले उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया था। 
  • उनकी इच्छा थी कि उनकी संपत्ति से मिलने वाले ब्याज के पैसों से हर साल ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाए, जिन्होंने मानव जाति के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया हो।
  • वर्ष 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिए गए।
  • पहले सिर्फ शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में ही नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाता था 
  • वर्ष 1968 से अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार की शुरुआत की गई।
  • शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो (नॉर्वे) में जबकि अन्य सभी नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम (स्वीडन) में प्रदान किये जाते हैं।
  • नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन निम्नलिखित चार संस्थाओं के द्वारा किया जाता है 
    1. द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज – भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र 
    2. द नोबेल असेंबली एट करोलिंस्का इंस्टिट्यूट – चिकित्सा विज्ञान
    3. द स्वीडिश एकेडमी – साहित्य
    4. द नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी  –  शांति 
  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर (अल्फ्रेड नोबेल की पूण्यतिथि) को  प्रदान किये जाते हैं।

प्रश्न  -रवीन्द्रनाथ टैगोर को साहित्य का  नोबेल पुरस्कार किस वर्ष प्रदान किया गया था ?

(a) वर्ष 1910 

(b) वर्ष 1913

(c) वर्ष 1914

(d) वर्ष 1915

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR